गुरु नानक एकेडमी स्कूल में अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समापन पर निबंध प्रतियोगिता, क्रिसमस डे भी हर्षोल्लास से मनाया गया

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

मिलक गुरु नानक एकेडमी,में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अटल जी के व्यक्तित्व, जीवन मूल्यों एवं उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय की विशेष प्रार्थना सभा में क्रिसमस डे भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने ईसा मसीह के जीवन, उनके त्याग, प्रेम और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। वहीं कक्षा 1 के नन्हे छात्र-छात्राओं ने नाटिका के माध्यम से प्रेमपूर्वक जीवन जीने एवं नकारात्मक ऊर्जाओं से दूर रहने का सुंदर संदेश दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान सैंटा क्लॉज ने बच्चों को टॉफी वितरित कर सभी को खुशियों से भर दिया। विद्यालय के चेयरमैन विशेष शर्मा, उपाध्यक्ष रिजवान खान, मैनेजिंग डायरेक्टर मीनू मिश्रा, प्रधानाचार्या मिताली सक्सेना एवं उप-प्रधानाचार्य अमित गंगवार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए। क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। तथा अटल बिहारी वाजपेयी की उपलब्धियों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 1 के छात्र बिलाल, आस्था एवं उर्वशी कश्यप के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर आयुष, सचिन माहेश्वरी, वंश, प्रशांत पाण्डेय, मो. शारून, आकांक्षा गंगवार, अंजनी गंगवार, दिव्या गुप्ता, प्रवीण गंगवार, एहतेशाम, अलीशा, रमनीत, मन्तशा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लावारिस अवस्था में खड़ी महिला जो मानसिक रूप से कमजोर को मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला को उसके निवास कुरईया किच्छा उधम सिंह नगर उत्तराखंड पहुंचाया

Thu Dec 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : गत दिवस पुलिस को सूचना मिली कि एक लावारिस महिला जो कि ग्राम लखा के किनारे पुलिया के पास लावारिस अवस्था में खड़ी हैं व कुछ भी नहीं बता पा रही है। प्रभारी निरीक्षक थाना शीशगढ़ द्वारा तत्काल पुलिस सहायता हेतु मिशन शक्ति […]

You May Like

advertisement