प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का कुरुक्षेत्र, हरियाणा व भारत का निर्माण करने के लिए अधिकारियों को करना होगा ईमानदारी से काम : नवीन जिंदल

सुशासन दिवस कार्यक्रम में अच्छा करने वाले पांच विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।
प्रदेश सरकार युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची योग्यता के आधार पर दे रही सरकारी नौकरियां: सुभाष सुधा।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा, सुभाष कलसाना ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपाई को किया नमन।
कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 25 दिसंबर : सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि प्रशासन में काम करने वाले प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी के देश हित को आगे रखकर काम करने से सपनों के कुरुक्षेत्र, हरियाणा और भारत का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र की लाडवा विधानसभा के जनप्रतिनिधि हैं। ऐसे में जिला के अधिकारियों की जिम्मेदारियों और ज्यादा बढ़ जाती है। यहां पर ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए जाने चाहिए कि प्रदेश के दूसरे जिले और अन्य प्रदेश भी कुरुक्षेत्र से प्रेरणा लें।
सांसद नवीन जिंदल वीरवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपाई की 100वीं जयंती पर लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ऑनलाइन प्रणाली से जुडकऱ बोल रहे थे। इस दौरान हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, भाजपा नेता सुभाष कलसाना और जयभगवान शर्मा डीडी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सुशासन दिवस कार्यक्रम में अच्छा करने वाले पांच विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इनमें रेवेन्यू विभाग से डीआरओ चेतना चौधरी, डीडीए डा. कर्मचंद, डीएसपी सुनील कुमार, बीडीपीओ रुबल, नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र, जिला परिषद के सीईओ शंभू राठी, डीआईओ के साइंटिस्ट विनोद कुमार, एडीआईओ भारती, प्रोग्रामर राजीव, सिंचाई विभाग के एक्सईएन मुनीष बब्बर, यूएचबीवीएन के अधीक्षण अभियंता मदन गोपाल जिंदल शामिल रहे।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि सुशासन दिवस के इस अवसर पर जिला प्रशासन को गुड गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। लोगों की समस्याओं का ज्यादा से ज्यादा हल कैसे हो, इस योजना पर काम करना चाहिए। हमारा देश प्रजातांत्रिक है, यहां पर लोगों को अच्छी सर्विस मिले। इसके लिए योजना बनाने की जरूरत है, जिससे नागरिक कम से कम समस्या लेकर प्रशासन के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक के साथ अच्छा व्यवहार करने की जरूरत है। इसके साथ ही गांवों के विकास कार्यों को तेज गति से करने की जरूरत है। तभी हम सपनों का भारत बनाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना चाहिए। कार्यप्रणाली को बेहतर करने के लिए आयडिया देना चाहिए।
प्रदेश सरकार युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची योग्यता के आधार पर दे रही सरकारी नौकरियां : सुभाष सुधा।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन अटल बिहारी वाजपाई ने पारदर्शी तरीके से जनता के काम किए जाने का सपना देखा था। प्रदेश सरकार उन्हें के मार्गदर्शन से कार्य कर रही है। इसके लिए प्रदेश में सीएम विंडो को शुरू किया गया। अधिकतर विभागों की योजनाओं को ऑनलाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। किसानों को उनकी फसल का पैसा सीधे उनके खाते में दिया जा रहा है। इसके साथ ही कर्मचारियों के तबादलों को ऑनलाइन पॉलिसी के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने अच्छा कार्य करने पर सम्मानित होने वाले अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
नागरिकों की समस्या का समाधान करना ही हमारा पहला कर्तव्य : तिजेंद्र सिंह गोल्डी।
जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी ने कहा कि सुशासन बनाने से बनता है। प्रशासन को समस्याओं का निवारण करना होगा। नागरिकों की समस्या का समाधान करना ही हमारा कर्तव्य है। सभी को अपने- अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाई चाहिए, क्योंकि प्रत्येक नागरिक घर से बड़ी उम्मीद लेकर निकलता है कि उसकी शिकायत, समस्या का समाधान निकलेगा। जिन समस्याओं का प्रशासनिक अधिकारियों के पास समाधान नहीं है। उसे बारे में समाधान ना होने का जवाब देने की बजाय उसे समाधान न होने के कारण से अवगत करवाया जाए, जिससे नागरिकों के संतुष्टि हो।
नागरिकों की समस्याएं हल करवाने के लिए राजनेताओं की मदद ले प्रशाासन : जयभगवान शर्मा।
भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को नागरिकों की समस्याएं हल करवाने के लिए राजनेताओं की मदद लेनी चाहिए। जिन समस्याओं का हल करवाने के सरकार की तरफ से कोई नीति या नियम बनवाने हो तो उनकी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और राजनेताओं की उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का हल करना और करवाना है। ऐसे में एक दूसरे का सहयोग किया जाना चाहिए।
नागरिकों की समस्याओं को विनम्रता के साथ सुनें अधिकारी : सुभाष कलसाना।
भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने कहा कि अधिकारियों को उनके पास आने वाले नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए, उनसे विनम्रता से बात की जाए। समस्या लेकर आने वाले नागरिकों के साथ अधिकारियों के साथ-साथ उनके कर्मचारी भी अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने कहा कई जगहों पर कुछ कर्मचारी नागरिकों को अधिकारियों तक मिलने नहीं देते बल्कि उन्हें बाहर से बाहर ही भेज देते हैं, जिससे उनकी समस्याओं की तो बनी रहती है। सुशासन दिवस के इस अवसर पर इस परिवर्तन की जरूरत है।
इस मौके पर एसडीएम शाश्वत सांगवान, एसडीएम शाहाबाद डॉ. चिनार, डीएमसी अमन कुमार,सीईओ शंभू राठी, एएसपी प्रतीक गहलोत, डीआईपीआरओ डॉ. नरेन्द्र सिंह, रोडवेज जीएम शेर सिंह, नायब तहसीलदार बलकार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।




