माता की पुण्यतिथि पर जनसेवा का संकल्प, बेटे ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, स्कूली बच्चों को स्वेटर व बेंच

माता की पुण्यतिथि पर जनसेवा का संकल्प, बेटे ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, स्कूली बच्चों को स्वेटर व बेंच
सगड़ी (आजमगढ़)। आजमगढ़ जिले की सगड़ी तहसील अंतर्गत राजूपट्टी गांव में शुक्रवार को समाजसेवी कैलाश यादव ने अपनी माता स्वर्गीय उर्मिला देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर सेवा और सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर गांव के गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए, वहीं प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्वेटर, लंच बॉक्स और बैठने के लिए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सगड़ी की पूर्व विधायिका वंदना सिंह रहीं। उन्होंने स्वर्गीय उर्मिला देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राजूपट्टी प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को सामग्री वितरित की गई। ठंड से बचाव के लिए स्वेटर और नई बेंच मिलने से बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस दौरान पूर्व विधायिका वंदना सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय की व्यवस्थाओं पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों के कायाकल्प के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन यह विद्यालय उनमें काफी पीछे है। उन्होंने बासुपार बनकट के स्कूल का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधान को अपनी जेब से पैसा लगाने की जरूरत नहीं होती, बस इच्छाशक्ति और जिम्मेदारी का भाव होना चाहिए। राजूपट्टी विद्यालय की स्थिति गांव के प्रधान की उदासीनता को दर्शाती है।
विद्यालय कार्यक्रम के बाद कैलाश यादव ने अपने आवास पर पहुंचकर अतिथियों के हाथों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि माता की स्मृति में सेवा कार्य करना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। आयोजन के दौरान उनके पिता भावुक नजर आए।
कार्यक्रम में पूर्व महाप्रधान रामाशीष यादव, प्रभाकर राय, राजेश राय, विमल कुमार (विधानसभा अध्यक्ष, बसपा), भुवर यादव, सोनू गुप्ता, अंजली मौर्य, नगिना, संत प्रसाद सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

Fri Dec 26 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण रायबरेलीः- 26 दिसम्बर 2025जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा वीर बाल दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में किया गया। जिसका […]

You May Like

advertisement