अवैध खनन को लेकर खनन माफियाओं के दो गुटों में झड़प, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

पवन कालरा (संवाददाता )

बरेली: थाना सीबीगंज क्षेत्र के ग्राम मथुरापुर-तिलिया में खेत से अवैध मिट्टी खनन को लेकर दो खनन माफिया आलम पुत्र मोहम्मद आलम निवासी मथुरापुर तथा दानिस एवं नासिर पुत्रगण शमशाद निवासी तिलियापुर थाना सीबीगंज बरेली गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और एक गुट आलम पुत्र मोहम्मद आलम निवासी मथुरापुर थाना सीबीगंज बरेली ने दूसरे गुट के व्यक्ति पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया।
घटना के बाद दूसरे गुट ने आरोप लगाया कि उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित पक्ष ने थाना सीबीगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार अवैध खनन को लेकर दोनों गुटों में तनाव लगातार बना हुआ है और कभी भी बड़ी गैंगवार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। दोनों पक्ष एक-दूसरे को देख लेने की धमकियां दे रहे हैं।
वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना पुलिस खनन माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने से बचती नजर आ रही है, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हाई कोर्ट बननी चाहिए- सूर्य नारायण सिंह

Sat Dec 27 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा श्री सुनील खत्री जी ने बताया कि बार एसोसिएशन के अयोध्या के अध्यक्ष सूर्यनारायण का व्यापार मंडल की तरफ से पटका पहनकर स्वागत किया। तथा एक भगवान श्रीराम जी का फ्रेम चित्र देकर […]

You May Like

advertisement