जागरण में झांकी के बहाने बुलाकर नाबालिग से छेड़छाड़,दो अभियुक्त गिरफ्तार

जागरण में झांकी के बहाने बुलाकर नाबालिग से छेड़छाड़,दो अभियुक्त गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : थाना सीबीगंज क्षेत्र में जागरण कार्यक्रम में झांकी कराने के बहाने बुलाकर नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, जागरण में झांकी में शामिल कराने के नाम पर नाबालिग को बुलाया गया, जहां आरोपितों विशाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी बादशाह नगर थाना सीबीगंज एवं अवधेश यादव पुत्र रूम सिंह निवासी खलीलपुर रोड़ नई बस्ती थाना सीबीगंज बरेली ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के भाई ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले में वांछित दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध खनन को लेकर खनन माफियाओं के दो गुटों में झड़प, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

Sat Dec 27 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता ) बरेली: थाना सीबीगंज क्षेत्र के ग्राम मथुरापुर-तिलिया में खेत से अवैध मिट्टी खनन को लेकर दो खनन माफिया आलम पुत्र मोहम्मद आलम निवासी मथुरापुर तथा दानिस एवं नासिर पुत्रगण शमशाद निवासी तिलियापुर थाना सीबीगंज बरेली गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि […]

You May Like

advertisement