नगर निगम द्वारा कूड़ा उठाने वाले रिक्शों की बदहाली पर जताई नाराजगी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : नगर निगम द्वारा कूड़ा उठाने बाले रिक्शा के रखरखाव पर नाराजगी। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने नगर निगम द्वारा कूड़ा उठाने बाले रिक्शों की बदहाली पर नाराजगी जताई है। आज गांधी उद्यान भ्रमण के दौरान जितेंद्र मिश्रा ने सैकड़ों की संख्या में घास के बीचोंबीच रिक्शा खड़े देखे जो कि नगर निगम द्वारा कूड़ा उठाने के लिए खरीदे गए थे और फिर नगर निगम द्वारा ई रिक्शा खरीदने के बाद इनको कबाड़ की तरह छोड़ दिया गया है, जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि लाखों रुपए के यह रिक्शे भी आखिर जनता के टैक्स के पैसों से खरीदे गए है तो इनको खुले आसमान के नीचे बरसात में सड़ने को क्यों छोड़ा गया है। जितेन्द्र मिश्रा ने कहा यह घोर लापरवाही है और मैं इसकी शिकायत पत्र लिखकर कमिश्नर श्री भूपेन्द्र सिंह से करूंगा। जितेन्द्र मिश्रा ने गांथी उद्यान में गांधी प्रतिमा पर छतरी लगाने तथा प्रतिमा के पास लगी लाईटों को दुरस्त कराने की मांग भी की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजस्व के स्रोतों से राजस्व उत्पादन करने की समझ विकसित करते हुए अव मजबूत राजस्व से सशक्त पंचायत बनाएं- अमित तोमर राज्य प्रशिक्षक

Sun Dec 28 , 2025
आय के स्रोत पर दो दिवसीय प्रशिक्षण दमखोदा में संपन्न दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : दमखोदा, उपनिदेशक पंचायत महोदय के दिशा निर्देशन में दो दिवसीय अनावासीय आय के सृजन ओएसआर पर दमखोदा के विकासखंड सभागार में राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर एवं अन्य द्वारा द्वितीय दिवस का […]

You May Like

advertisement