राजस्व के स्रोतों से राजस्व उत्पादन करने की समझ विकसित करते हुए अव मजबूत राजस्व से सशक्त पंचायत बनाएं- अमित तोमर राज्य प्रशिक्षक

आय के स्रोत पर दो दिवसीय प्रशिक्षण दमखोदा में संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : दमखोदा, उपनिदेशक पंचायत महोदय के दिशा निर्देशन में दो दिवसीय अनावासीय आय के सृजन ओएसआर पर दमखोदा के विकासखंड सभागार में राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर एवं अन्य द्वारा द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्रार्थना से किया गया। जिसमें विकासखंड के समस्त पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम राज्य प्रशिक्षक ने प्रतिभागियों से पुनरावलोकन कराया। प्रशिक्षण देते हुए राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने कॉमन सर्विस सेंटर पर पीपीटी और चर्चा के माध्यम से समझाते हुए सेवा शुल्क से आय, स्थानीय सुविधा देकर अधिक लाभार्थियों को जोड़कर राजस्व में बढ़ोतरी कराने पर जोर दिया। ओएसआर हेतु रजिस्टर और ऑनलाइन रिकॉर्ड से पारदर्शिता बनाए रखने पर चर्चा की। राज्य प्रशिक्षक तोमर व अन्य द्वारा आधार की सेवा पर चर्चा करते हुए बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट, मॉडल प्रोडक्ट पंचायत सहायक से संबंध, बैंक के प्रोडक्ट्स के बारे में चर्चा कर पंचायत सहायक से संबंध और अतिरिक्त आय पर जानकारी दी। ओएसआर और जीपीडीपी में आय अर्जित करने पर विचार विमर्श किया। प्रशिक्षकों द्वारा ओएसआर पोर्टल और टीएमपी पोर्टल आदि की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों द्वारा ऑनलाइन स्वयं का रजिस्ट्रेशन, फीडबैक, प्रश्नोत्तरी के साथ ऑनलाइन प्रमाण पत्र अपलोड कराया गया। प्रशिक्षण के समापन सत्र पर राज्य प्रशिक्षक तोमर ने कहा कि राजस्व के स्रोतों से राजस्व उत्पादन करने की समझ विकसित करते हुए अव मजबूत राजस्व से सशक्त पंचायत बनाएं। पंचायतों की अपनी आय मजबूत राजस्व सशक्त स्थानीय शासन की नींव है। स्थानीय सरकार से तात्पर्य नगरीय निकाय और ग्रामीण निकाय है जिसका मुख्य कार्य स्थानीय विकास, सेवाएं और कर वसूली है। जिसका उद्देश्य सत्ता का विकेंद्रीकरण, जनभागीदारी सुनिश्चित करना और स्थानीय प्रशासन को अधिक उत्तरदायी बनाना है। पंचायती राज अधिनियम की धारा 37 के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारा करा रोपण, शुल्क और उपकर, धारा 99 के अंतर्गत दंड और जुर्माना, धारा 38 के अंतर्गत राजस्व की वसूली और धारा 40 के अंतर्गत लेखा और लेखा परीक्षा तथा धारा 41 में प्रत्येक वित्तीय वर्ष में ग्राम पंचायत विकास योजना के लिए बजट तैयार करना तथा ओएसआर के माध्यम से विकास कार्य हेतु प्रस्ताव सम्मिलित किया जाना शामिल है। समापन पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान पंचायत सचिव अयोध्या प्रसाद त्यागी, अमित कुमार, पंचायत सहायक विपिन कुमार, कमल कुमार, मोहम्मद जाहिद, ममता कुमारी, संदीप कुमार, रवीन्द्र कुमार, विनोद कुमार, संदीप कुमार, शिवम् गंगवार, संजू, किरन, मुकेश कुमार आदि पंचायत सहायक ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह, खंड प्रेरक मोहित कुमार, विनय आदि का विशेष योगदान रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिविल लाइन डिवीजन की प्रभागीय बैठक सम्पन्न,सभी पोस्ट वार्डन 26 जनवरी 026 की तैयारियों के लिए मॉकड्रिल कराने व अपनी -2 पोस्टों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम कराने के लिए दिए दिशा -निर्देश

Sun Dec 28 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली: सिविल लाइन डिवीजन के बिहारीपुर पोस्ट की ओर से प्रभागीय बैठक सीतापुर आई हॉस्पिटल में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 26 जनवरी 2026 के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल की रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा सभी वार्डनों को […]

You May Like

advertisement