वित्त मंत्री श्री चौधरी ने महापल्ली एवं गोपालपुर में महतारी सदन का किया लोकार्पण

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने महापल्ली एवं गोपालपुर में महतारी सदन का किया लोकार्पण महिलाओं को दी बधाई-कहा महतारी सदन से मिलेगा महिला सशक्तिकरण को नया आयाम

रायगढ़, 27 दिसम्बर 2025/ प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी कल रायगढ़ विकासखण्ड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम महापल्ली एवं गोपालपुर में 49 लाख 40 हजार रुपये की लागत से तैयार 2 महतारी सदन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सतत कार्य कर रही है। महतारी सदन न केवल महिलाओं के लिए सामूहिक गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों का केंद्र होगा, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण की नई पहचान बनेगा।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण कार्य कराया जा रहा हैै। न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन एवं फिल्ड ऑफिसर के 115 पदों पर की जाएगी भर्ती

Sun Dec 28 , 2025
स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन एवं फिल्ड ऑफिसर के 115 पदों पर की जाएगी भर्ती प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 30 दिसम्बर को बलरामपुर, 28 दिसम्बर 2025/ जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि श्रमिन टैलेंट एवं स्वतंत्र माइक्रोफिन कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन एवं फील्ड ऑफिसर/कलेक्शन ऑफिसर के 115 पद पर […]

You May Like

advertisement