मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विधानसभा में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह : अनुभव मेहता

एसडीएम अनुभव मेहता ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में 26 जनवरी की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की ली बैठक।
परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे गणतंत्र दिवस पर मुख्य आकर्षण का केन्द्र।
लाडवा, (प्रमोद कौशिक) 6 जनवरी : एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विधानसभा लाडवा में उपमंडल स्तर का गणतंत्र दिवस समारोह को हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाएगा। इस 26 जनवरी में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगी। एसडीएम अनुभव मेहता मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में 26 जनवरी की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को परम्परा अनुसार मनाया जाएगा। इसलिए सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर समारोह की तैयारियां शुरू कर दे ताकि समय रहते सभी तैयारियां पूरी हो सके। इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस और एनसीसी के जवान परेड की रिहर्सल शुरू करें ताकि बेहतर परेड का आयोजन किया जा सके। एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी संबंधित विभागों के साथ मिलकर लगभग 30 मिनट के सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार करे। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति से जुड़े विषयों को शामिल किया जाए। इन विद्यार्थियों की तैयारियां शुरू करवाई जाए और अच्छे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, पीने के पानी और अन्य प्रबंधों को संबंधित विभाग के अधिकारी समय रहते पूरा करना सुनिश्चित करेंगे।
इस मौके पर बीडीपीओ लाडवा विनोद, बीपीडीपी बाबैन आशुतोष, एसएमओ डा. कृष्ण कांत, खंड शिक्षा अधिकारी नीलम सैनी, एआईपीआरओ केदार शर्मा, मार्केट कमेटी लाडवा संत कुमार, मार्केट कमेटी बाबैन गुरमीत सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




