रेडक्रास का निक्षय मित्र बनाने और टीबी स्क्रीनिंग कैंप लगाने पर रहेगा फोकस : श्याम सुंदर

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877
रेडक्रास की ओर से ड्राप आउट क्षय रोगियों के इलाज और पोषाहार किट वितरण करने की रूपरेखा तैयार।
टीबी उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रमों को दी जाएगी गति : अंजलि।
कुरुक्षेत्र,6 जनवरी : वर्ष 2026 में हरियाणा रेडक्रास सोसायटी ने टीबी उन्मूलन की कार्य योजना तैयार की है। निक्षय मित्र बनाने और टीबी स्क्रीनिंग कैंप पर मुख्य फोकस रहेगा। इसके साथ ही ड्राप आउट क्षय रोगियों का इलाज शुरू करवाया जाएगा। यही नहीं, आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को पोषाहार किट भी वितरित की जाएगी। जिला रेडक्रास सचिव श्याम सुंदर की अध्यक्षता में टीबी समीक्षा बैठक टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने की कार्य योजना तैयार की गई। टीबी को-आर्डिनेटर अंजलि ने वर्ष 2025 में निक्षय मित्र, स्क्रीनिंग कैंप और जागरूकता कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिला सचिव ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से क्षय रोगियों का जल्द इलाज और ड्राप आउट मरीजों की भी दवाइयां शुरू करवाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक संस्थाओं को आह्वान किया कि वे निक्षय मित्र बनकर आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को पोषाहार किट वितरित करें।
जिला सचिव ने कहा कि उपायुक्त एवं चेयरमैन विश्राम कुमार मीणा के निर्देशानुसार टीबी उन्मूलन अभियान को गति दी जाएगी। स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन मुख्य रूप से स्लम बस्तियों और उन गांवों में लगाया जाए, जहां पर टीबी के संभावित ज्यादा मरीज चिहिन्त हो रहे हैं।
जिला को-आर्डिनेटर अंजलि ने बताया कि हरियाणा रेडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी और राज्य महासचिव डॉ. सुनील कुमार के निर्देशानुसार टीबी उन्मूलन अभियान के तहत रेडक्रास और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कैंप लगाए जा रहे हैं। हर महीने तीन से चार जागरूकता कार्यक्रम किया जाते हैं और टीबी वालंटियर घर-घर उन ड्राप आउट मरीजों की पहचान करना इलाज शुरू करवाते हैं। वर्ष 2025 में 60 से ज्यादा टीबी मरीजों को निक्षय मित्र के माध्यम से पोषाहार किट वितरित की गई हैं। रेडक्रास वालंटियर की ओर से गांवों में भी आमजन को जागरूक किया जा रहा है और बचाव सामग्री भी वितरित की जा रही हैं। सरकार की ओर से टीबी जागरूकता को लेकर जो कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं, उनमें भी रेडक्रास सोसायटी बढ़-चढक़र हिस्सा लेती है। इस अवसर पर वालंटियर जोगेंद्र, राहुल, रानी और आरती प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।




