आपदा प्रबंधन की तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल 09 जनवरी को

कोण्डागांव, 07 जनवरी 2026/ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व, एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कोण्डागांव के संयुक्त तत्वाधान में जिला कोण्डागांव में बाढ़ से बचाव परिदृश्य पर बैठक 08 जनवरी को तथा 09 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 9.30 बजे, स्थान ग्राम पंचायत बम्हनी में बाढ़ परिदृश्य पर मॉक ड्रिल  (Mock Exercise) का आयोजन किया जाएगा।

यह मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि अभ्यास के दौरान शांति बनाये रखें, किसी भी प्रकार की घबराहट से बचें और अफवाहों से बचें तथा दूसरों को सही जानकारी प्रदान करें। साथ ही सभी से अनुरोध किया गया है कि इस मॉक ड्रिल  (Mock Exercise) को सफल बनाने में पूरा सहयोग दें।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मृदा स्वास्थ्य पत्रक अनुरूप उर्वरक उपयोग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Wed Jan 7 , 2026
कोण्डागांव, 07 जनवरी 2026/ कृषि विज्ञान केंद्र, पूर्वी बोरगांव, कोंडागांव में मंगलवार को मृदा स्वास्थ्य पत्रक अनुरूप उर्वरक उपयोग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को मृदा स्वास्थ्य पत्रक के महत्व, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा जैविक एवं प्राकृतिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement