प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से रोहित का बना पक्का घर, सम्मानपूर्ण जीवन की ओर बढ़ रहा परिवार

जांजगीर-चांपा 22 जनवरी 2026/ जिले के ग्राम पंचायत बनाहिल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने एक गरीब परिवार के जीवन में खुशियों की नई रोशनी भर दी है। ग्राम बनाहिल निवासी हितग्राही रोहित, पिता बिसाहू राम वर्षों से खपरे व टीन की छत से बने कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहे थे। बरसात के दिनों में पानी टपकना, ठंड व गर्मी की मार तथा असुरक्षित आवास उनकी रोजमर्रा की समस्या बन चुकी थी। आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए केवल एक सपना था।
शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने इस सपने को साकार किया। वित्तीय वर्ष 2024 25 में हितग्राही रोहित का आवास स्वीकृत किया गया तथा 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में प्रदान की गई। इसके पश्चात निर्धारित समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण कर लिया गया, जिसकी पूर्णता वर्ष 2025 26 में हुई। आज रोहित अपने पक्के, सुरक्षित और सम्मानजनक मकान में परिवार सहित सुखपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। साथ ही वे उज्जवला योजना के अंतर्गत एल.पी.जी. कनेक्शन तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जलवाहित शौचालय जैसी सुविधाओं से भी लाभान्वित हैं।
हितग्राही रोहित कहते है कि प्रधानमंत्री आवास योजना मेरे लिए वरदान साबित हुई है। आज मेरे सिर पर पक्की छत है। यह सपना मैंने कभी सोचा भी नहीं था। इसके लिए मैं शासन-प्रशासन का धन्यवाद करता हूँ।” प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वास्तव में गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित आवास के साथ सम्मानपूर्ण जीवन प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हो रही है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोशल मीडिया आज आन्दोलन का सबसे सशक्त माध्यम है - विजय कुमार

Thu Jan 22 , 2026
अटेवा तहबरपुर की मासिक बैठक संपन्न प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के निर्देश के क्रम में आज अटेवा तहबरपुर कार्यकारिणी की मासिक बैठक निजामाबाद में संपन्न हुई। उपस्थित सदस्यों ने स्व.डॉ. रामाशीष सिंह की पेंशन आन्दोलन में हुई शहादत को याद करते हुए संकल्प लिया गया कि प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी […]

You May Like

advertisement