श्रमिकों के पंजीयन हेतु मोबाईल कैम्प का आयोजन

कोण्डागांव, 07 जनवरी 2026/ जिले के विभिन्न विकासखण्डों में श्रम विभाग के द्वारा मोबाइल कैम्प लगाकर श्रमिकों का पंजीयन, नवीनीकरण एवं योजनाओं का आवेदन प्राप्त कर निराकरण किया जाएगा। पंजीयन एवं नवीनीकरण हेतु आवश्यक मूल दस्तावेज आधारकार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का), राशन कार्ड, बैंकपासबुक, मोबाईल साथ लायेंगे एवं असंगठित कर्मकार के पंजीयन हेतु सरपंच या पार्षद द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। श्रम पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रमिक पंजीयन हेतु मोबाईल कैम्प का आयोजन फरसगांव विकासखण्ड में 12 जनवरी 2026 को ग्राम कुल्हाड़गांव, भुरकाभाटा, भण्डारसिवनी के लिए ग्राम पंचायत कुल्हाड़गांव में, 15 जनवरी 2026 को कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम बाखरा, राजागांव, दहीकोंगा के लिए ग्राम पंचायत बाखरा में, 19 जनवरी 2026 को माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम टेड़मुडा, हाड़ीगांव, लभा के लिए ग्राम पंचायत टेड़मुडा में, 22 जनवरी 2026 को कोण्डगाांव विकासखण्ड के ग्राम हासेल, रानापाल, हथकली के लिए ग्राम पंचायत हासेल में, 27 जनवरी 2026 को फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम शंकरपुर, बैल, पश्चिम बोरगांव के लिए शंकरपुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार 30 जनवरी 2026 को माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम कोटबेल, पुसापाल, सोनाबेड़ा के लिए ग्राम पंचायत पुसापाल में, 02 फरवरी 2026 को कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम भोगाड़ी, इंदागांव, लेमड़ी के लिए ग्राम पंचायत भोगाड़ी में, 05 फरवरी 2026 को केशकाल विकासखण्ड के ग्राम कुएंमारी, उपरबेदी, मिड़दे के लिए ग्राम पंचायत कुएंमारी में, 09 फरवरी 2026 को फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम मैनपुर, गोहड़ा, बोरपाल के लिए ग्राम पंचायत मैनपुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में मनाया जा रहा चावल उत्सव

Wed Jan 7 , 2026
कोण्डागांव, 07 जनवरी 2026/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर प्रदेशभर की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में 02 जनवरी से 09 जनवरी तक चावल उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिले के ग्राम जोबा, मैनपुर, चिचाड़ी, […]

You May Like

Breaking News

advertisement