मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

बीएलओ ने आईजी सहित कलेक्टर एवं एसपी को गणना पत्रक प्रदान कर किया दस्तावेज संकलित

जगदलपुर, 08 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को बूथ लेबल आफिसर्स द्वारा आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी सहित कलेक्टर श्री हरिस एस और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा को शासकीय आवास में जाकर गणना पत्रक प्रदान किया। साथ ही उक्त तीनों उच्चाधिकारियों से गणना पत्रक प्रतिपूरित करने के उपरांत आवश्यक दस्तावेज के साथ संकलित कर गणना पत्रक प्राप्त किया गया। इस दौरान उक्त तीनों उच्चाधिकारियों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत गणना पत्रक प्रतिपूरित कर संबंधित बूथ लेबल आफिसर्स के पास जमा करने का आग्रह मतदाताओं से किया गया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु 10 नवम्बर को होगा शिविर

Sat Nov 8 , 2025
जगदलपुर, 08 नवम्बर 2025/ कोष-लेखा एवं पेंशन संचालनालय द्वारा पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी तथा डिजिटल बनाने के उद्देश्य से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र 4.0 संस्करण जारी किया गया है। जिसके माध्यम से पेंशनर बिना किसी कठिनाई के अपने मोबाईल फोन […]

You May Like

advertisement