अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बालिकाओं के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर 13 अगस्त 2025/ महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बेटी बचाआ,े बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत शासकीय स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम  उत्कृष्ट विद्यालय बागोडार में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बालिकाओं के लिए कबड्डी, दौड़ एवं वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में जिला मिशन शक्ति (हब) से जेंडर विशेषज्ञ खुलेश साहू, विजेता जुर्री एवं संजय देवांगन के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला एवं परियोजना अधिकारी तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वरोजगार स्थापना हेतु ऋण प्राप्त करने 29 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

Wed Aug 13 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर 13 अगस्त 2025/ जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर द्वारा जिले में निवासरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों से स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए 29 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बैंक प्रवर्तित योजनांतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अंत्योदय […]

You May Like

Breaking News

advertisement