डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु 10 नवम्बर को होगा शिविर

जगदलपुर, 08 नवम्बर 2025/ कोष-लेखा एवं पेंशन संचालनालय द्वारा पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी तथा डिजिटल बनाने के उद्देश्य से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र 4.0 संस्करण जारी किया गया है। जिसके माध्यम से पेंशनर बिना किसी कठिनाई के अपने मोबाईल फोन अथवा कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते है। इस हेतु सोमवार 10 नवम्बर को दोपहर साढ़े 12 बजे से जिला कार्यालय जगदलपुर के प्रेरणा समाकक्ष में डिजीटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 4.0 के सफल क्रियान्वयन के संबंध में शिविर का आयोजन किया गया है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री अनिल पाठक ने इस बारे में बताया कि उक्त शिविर में पेंशनरों को इस सुविधा से लाभान्वित किया जाएगा। अतएव अधिकाधिक पेंशनर्स उक्त शिविर में उपस्थित होकर लाभान्वित हो सकते हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा

Sat Nov 8 , 2025
धरातल पर नजर आए योजनाओं के क्रियान्वयन का परिणाम-कमिश्नर श्री डोमन सिंह जगदलपुर, 08 नवम्बर 2025/ कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बस्तर संभाग के सभी सीईओ जिला पंचायत की बैठक लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि […]

You May Like

advertisement