UPHC सीबीगंज में विटामिन -ए तथा आयरन सिरप वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को को पिलाया गया विटामिन -ए एवं आयरन सिरप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : आज UPHC सीबीगंज में विटामिन-ए एवं आयरन सिरप वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को विटामिन-ए एवं आयरन सिरप पिलाया गया।
यह विटामिन-ए कार्यक्रम 27 दिसंबर से प्रारंभ होकर एक माह तक संचालित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम वर्ष में दो बार आयोजित होता है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज UPHC सीबीगंज क्षेत्र के इंदिरा नगर में यह गतिविधि संपन्न हुई। इसके साथ ही यह अभियान अन्य क्षेत्रों में भी निरंतर चल रहा है।
इस अवसर पर सर्वप्रथम श्री अनिल कुमार एडवोकेट , जो डॉ. अरुण कुमार (माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री) के प्रतिनिधि हैं, ने अपने हाथों से बच्चों को विटामिन-ए एवं आयरन सिरप पिलाया। उनके साथ श्री सोमेश्वर प्रसाद शुक्ला (मंडल महामंत्री), श्री ज्ञान प्रकाश लोधी (जिला प्रतिनिधि), श्री अजय मौर्य (मंडल अध्यक्ष) एवं डॉ. मधु गुप्ता ने भी बच्चों को सिरप पिलाया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित कराने की अपील की। डॉ. मधु गुप्ता ने बताया कि विटामिन-ए एवं आयरन सिरप बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है तथा कुपोषण से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में UPHC स्टाफ मन्मोहन सरस्वती एवं राखी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग का अन्य स्टाफ एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सभासदों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर 28 लाख रुपए लागत से बन रही सीसी रोड रोकने की मांग की

Thu Jan 8 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की नगर पंचायत में प्रस्तावित 28 लाख रुपये की सीसी रोड निर्माण योजना को लेकर विरोध तेज हो गया है। नगर पंचायत के सभासदों ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) को ज्ञापन सौंपते हुए जिलाधिकारी बरेली को (संबोधित पत्र) ज्ञापन के माध्यम से […]

You May Like

Breaking News

advertisement