Uncategorized

श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय श्रीललित महोत्सव में “श्रीललितबल्लभाचार्य स्मृति सम्मान” से अलंकृत हुए समाजसेवी डॉ. आशीष गौतम

श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय श्रीललित महोत्सव में “श्रीललितबल्लभाचार्य स्मृति सम्मान” से अलंकृत हुए समाजसेवी डॉ. आशीष गौतम

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी दूरभाष 9416191877

कार्यक्रम में सेवा सत्र के अंतर्गत जरूरतमंदों को
वितरित किए गए गर्म वस्त्र।

वृन्दावन : प्रतिष्ठित सेवाभावी संस्था श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय श्रीललित महोत्सव विभिन्न अत्यन्त श्रद्धा और धूमधाम के साथ प्रारंभ हो गया है।जिसके अन्तर्गत प्रथम दिवस प्राचीन श्रीहरिदासपीठ मंदिर में आराध्यसेवा, सम्मान समारोह व सुगम संगीत सभा का आयोजन सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर इष्टसेवा, सांस्कृतिक संरक्षण एवं समाजोत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु डॉ. आशीष गौतम को “श्रीललितबल्लभाचार्य स्मृति सम्मान” से अलंकृत किया गया।उन्हें यह सम्मान ट्रस्ट संस्थापक श्रीहरिदास पीठाधीश्वर आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी महाराज ने सम्मान पत्र, संस्था का प्रतीक चिन्ह हरित्रयी चित्रपट, अंगवस्त्र, प्रसाद, माला व सत्साहित्य इत्यादि प्रदान किया।
सम्मानित हुए डॉ. आशीष गौतम (चिंटू भैया) ने कहा कि श्रीहरिदास पीठ के अधिष्ठाता निकुंजस्थ श्रीललितबल्लभाचार्यजी महाराज श्रीहरिदासी सम्प्रदाय के ठोस स्तम्भ थे।वे देश, धर्म, संस्कृति व साहित्य के उन्नयन में आजीवन समर्पित रहे।
मुख्य अतिथि मन्दिर हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य सेवायत आचार्य दिनेश गोस्वामी एवं विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय सेवायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीहित आचार्य योगेंद्र बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि आचार्य ललितजी ने श्रीहरिदासबिहारी महाराज की रसोपासना का व्यापक प्रचार किया।उनका व्यक्तित्व तथा कृतित्व समाज के लिए आदर्श है।
अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार आशुकवि आचार्य प्रेम बल्लभ गोस्वामी महाराज ने कहा कि श्रीललितबल्लभाचार्य सादा जीवन उच्च विचार के पर्याय थे।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मधुर बिहारी गोस्वामी, प्रमुख समाजसेवी पं. अमित गौतम एडवोकेट (पिंटू भैया), काली मर्दन मंदिर सेवायत मुकेश पुरोहित एवं आचार्य नवल बिहारी गोस्वामी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।संचालन विप्रांश बल्लभ गोस्वामी और धन्यवाद ज्ञापन रविंद्र तंवर ने किया।
इससे पूर्व आराध्यप्रभु का विशेष पूजन अर्चन कर भोगराग व श्रँगारसेवा अर्पित की गई।साथ भी ब्रज ललित कला मंच के संचालक संगीताचार्य तरुण किशोर के संयोजन में सुगम संगीत सभा में आचार्य प्रहलाद स्वामी, देवी प्रतिष्ठा, देवस्य पंडित, राधारमन चक्रवर्ती, गौरव मिश्रा, शशि दीक्षित ( हरदोई ) ने उच्च स्तरीय संगीत कला प्रदर्शित करते हुए खूब वाहवाही अर्जित की। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सेवा सत्र में प्राचीन श्रीहरिदास पीठ मंदिर में नगर क्षेत्र के जरूरत नागरिकों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए। कड़कडाती ठंड से बचाव हेतु जरूरत लोगों की सेवार्थ श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट परिवार की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले शीतकालीन सेवा सत्र के क्रम में इस बार भी अनेक जरूरतमंद लोगों को कंबल, शाल, लेडीज़ व जेंट्स स्वेटर, कैप, मोजा आदि गर्म वस्त्र वितरित किए गए।
महोत्सव में समाजसेवी पंडित दिनेश गौतम (डब्बू भैया), श्रीमती विजयलक्ष्मी गोस्वामी, डॉ. चंद्रलता सिंह, अंबिका बैद, रोहित सहगल, श्रीमती केसर गोस्वामी, श्रीमती सरला अरोड़ा, कु. गुंजन, मुस्कान, निवेदिता, प्रवर्तिका, कीर्ति गौतम, अमित भटनागर, दिनेश गौतम ( डब्बू भैया ), रविंद्र तंवर, गौरव अग्रवाल, सुमेश भटनागर, लक्ष्मणसिंह, एवं कान्हा सिंह आदि की उपस्थिति विशेष रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel