अच्छे संस्कारों से ही देशभक्त एवं महान वीर पैदा होते हैं : महंत राजेंद्र पुरी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महंत राजेंद्र पुरी ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद कर नमन किया।

कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पूरी ने रविवार को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को याद करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि देश के महान वीरों को भुलाया नहीं जा सकता है। आज उन्हीं महान वीरों की शहादत की बदौलत ही हम आजादी की सांस ले रहे है। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कारों का होना इंसान के लिए बहुत जरूरी है। इन्हीं अच्छे संस्कारों से देशभक्त एवं महान वीर पैदा होते हैं। संस्कारों की बदौलत ही बड़ों के आदर करने वाले बच्चे बड़े होकर महान बनते हैं। जीवन में शिक्षा के साथ बेहतर संस्कारों का होना भी जरूरी है। हमें अच्छाई की समझ होनी चाहिए। मेहनत हमेशा रंग लाती है। जीत सदा सच्चाई की होती है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि आज हमें राष्ट्र एवं समाज के साथ अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए सजग तथा मजबूत होने की आवश्यकता है। अगर हम सनातन को मजबूत करेंगे तो राष्ट्र भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि हम भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की रक्षा भी तभी कर सकते हैं जब हम शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक तौर पर भी मजबूत होंगे। महंत राजेंद्र पूरी ने कहा कि सनातन है तो देश है। उन्होंने कहा कि बच्चों ऐसे संस्कार देने चाहिए कि वे इस बात को समझे कि अगर देश उन्नति के साथ मजबूत होगा तो ही नागरिकों का भी अस्तित्व मजबूत होगा। इस अवसर पर कमलप्रीत सिंह, नितिशा, विजयंत कुमार, बृजेश सिंह, अजय राठी व विजय राठी इत्यादि भी मौजूद रहे।    
जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पूरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश की गौरवशाली परम्परा, समृद्ध संस्कृति, विविधता में एकता की याद दिलाता है बिहार दिवस : नायब सिंह सैनी

Sun Mar 23 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में बिहार दिवस के उपलक्ष में एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन समारोह में की शिरकत।बिहार और हरियाणा का सांस्कृतिक व पारंपरिक रूप से है गहरा संबंध।बिहार के लोगों ने हरियाणा के विकास में दिया है महत्वपूर्ण योगदान।मुख्यमंत्री नायब सिंह […]

You May Like

Breaking News

advertisement