रायगढ़, 10 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अमला द्वारा विगत 4 दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर अवैध खनिज गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त खनिज रेत के कुल 22 ट्रैक्टर एवं 1 हाईवा, इस प्रकार कुल 23 वाहन जप्त किए गए। जप्त वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर, थाना खरसिया, छाल, घरघोड़ा, जोबी चौकी एवं रैरूमाचौकी में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही में खनिज निरीक्षक श्री सोमेश्वर सिन्हा सहित जिला खनिज अमला सक्रिय रूप से शामिल रहा। खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध आगे भी निरंतर और कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
रायगढ़, 10 जनवरी 2026/ सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आम नागरिकों को परिवहन संबंधी सेवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ द्वारा विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार यह शिविर 10 और 11 जनवरी 2026 को […]