आज और कल विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन

रायगढ़, 10 जनवरी 2026/ सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आम नागरिकों को परिवहन संबंधी सेवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ द्वारा विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार यह शिविर 10 और 11 जनवरी 2026 को एनटीपीसी लारा, जिला रायगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का आयोजन आज प्रातः 11 बजे से शुरू हो गया है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि शिविर में लर्निंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक आवेदकों को मौके पर ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें जिला परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला परिवहन अधिकारी ने आम नागरिकों से आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
उल्लेखनीय है कि सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ सुविधा केंद्रित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जी राम जी अधिनियम हमारे गांव को आत्मनिर्भर बनाएगा- अनिल राजभर

Sat Jan 10 , 2026
आजमगढ़ प्रभारी व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीतकालीन सत्र के दौरान अति महत्वपूर्ण जी राम जी अधिनियम को पारित किया है। इस अधिनियम के पारित होने के बाद हमारे गांव में रहने वाले लोगों के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण […]

You May Like

Breaking News

advertisement