कलेक्ट्रेट परिसर एवं आसपास के परिधि में 60 दिनों के लिए धारा-163 लागू

धरना, प्रदर्शन, सभा, रैली, जुलूस, नारेबाजी इत्यादि पूर्णतः प्रतिबंधित

उत्तर बस्तर कांकेर, 01 अगस्त 2025/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के धारा 163 (1) (2) के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर तथा परिसर के आसपास 200 मीटर की परिधि में लोक शांति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 01 अगस्त से 30 सितम्बर 2025 तक कुल 60 दिवस की अवधि के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इस अवधि के दौरान कलेक्टर परिसर एवं परिसर की आसपास के 200 मीटर के दूरी को धरना, प्रदर्शन, सभा, रैली, जुलूस, नारेबाजी इत्यादि के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशे से दूर रहकर युवा देश की तरक्की में दे योगदान : महेश जोशी

Sat Aug 2 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 अगस्त : हरियाणा रेड क्रॉस समिति के महासचिव महेश जोशी ने कहा कि रेड क्रॉस का मुख्य कार्य मानव सेवा है। समाज में फैली बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक करना और युवाओं को नशे से बचने के लिए प्रेरित करना है।हरियाणा रेड क्रॉस समिति के […]

You May Like

advertisement