श्रेणी-सी मतदाताओं के लिए एसआईआर कार्य जोरों पर, मानपुर क्षेत्र में सत्यापन प्रक्रिया तेज

मोहला 12 जनवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन SIR) अभियान के अंतर्गत मानपुर क्षेत्र में श्रेणी ‘C’ मतदाताओं के सत्यापन का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है। इस श्रेणी में वे मतदाता शामिल हैं, जिनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तथा जिनके माता-पिता का नाम भी वर्ष 2003 की SIR सूची में उपलब्ध नहीं पाया गया है।
प्रशासन द्वारा ऐसे मतदाताओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने तथा अपने माता-पिता से संबंधित आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित बीएलओ अथवा कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन ने आमजन से इस प्रक्रिया में सहयोग की अपील की है, जिससे पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके।

  • ग्राम पंचायत स्तर पर हुई जनसुनवाई

श्रेणी ‘C’ मतदाताओं से संबंधित प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से तहसीलदार मानपुर सुश्री शुभांगी गुप्ता द्वारा एक अभिनव पहल की गई। इसके अंतर्गत जनसुनवाई कार्यक्रम सीधे ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान लगभग 140 आवेदनों पर सुनवाई कर संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया। ग्रामीणों ने ग्राम स्तर पर ही सुनवाई आयोजित किए जाने की इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टोकन जांच व भौतिक सत्यापन के बाद ही होगी खरीदी

Mon Jan 12 , 2026
धान खरीदी के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक मोहला 12 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री जी.आर. मरकाम द्वारा धान उपार्जन केंद्रों के प्रभारी पटवारियों एवं नोडल अधिकारियों की धान खरीदी प्रक्रिया को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समर्थन मूल्य पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement