अवैध धान के विरुद्ध प्रशासन सख्त, लगातार कार्रवाई जारी

जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा सतत निगरानी

मोहला 12 जनवरी 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। इस दौरान अवैध धान की खपाई की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सघन निगरानी एवं कार्रवाई तेज कर दी गई है। राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त टीमें लगातार सक्रिय रहकर उपार्जन केंद्रों, परिवहन मार्गों एवं भंडारण स्थलों पर निरीक्षण कर रही हैं।
धान खरीदी नीति के अनुसार केवल पंजीकृत एवं पात्र किसानों से ही समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन किया जाना है। प्रत्येक किसान से निर्धारित अधिकतम रकबा एवं उपज सीमा के भीतर ही धान खरीदी की अनुमति है। नीति के तहत टोकन प्रणाली, किसान पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन एवं भौतिक जांच अनिवार्य की गई है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर रकबा समर्पण, खरीदी निरस्तीकरण एवं विधिसम्मत कार्रवाई का प्रावधान है।
इसी क्रम में तहसीलदार मानपुर सुश्री शुभांगी गुप्ता एवं खाद्य निरीक्षक श्री हेमंत नायक द्वारा संयुक्त रूप से भर्रीटोला सेवा सहकारी समिति में संदिग्ध दूसरे एवं तीसरे टोकन की जांच की गई। जांच के दौरान ग्राम कुम्हारी निवासी किसान रामरैया/घसियाराम के नाम से कटे 98 क्विंटल धान के टोकन का भौतिक सत्यापन किया गया। किसान के पास धान उपलब्ध नहीं पाए जाने पर अवैध धान खपाने की मंशा स्पष्ट होने पर रकबा समर्पण की कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
इसी प्रकार खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में कोड़ेमरा निवासी हेमशंकर पड़ौती द्वारा महिंद्रा ट्रैक्टर से मुरुमगांव (महाराष्ट्र) से 120 कट्टा पतला धान बिना वैध दस्तावेज के परिवहन करते हुए पकड़ा गया। धान एवं ट्रैक्टर को जप्त कर पुलिस चौकी पाटनखास को सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई में खाद्य विभाग से आशीष रामटेके, धरमू राम किरंगे एवं हेमंत नायक शामिल रहे। खाद्य विभाग की एक अन्य कार्रवाई में ग्राम सरोली, मानपुर निवासी कोचिया योगेंद्र सिन्हा को सरोली निवासी किसान नरसिंग घावडे के टोकन पर 250 कट्टा धान बेचते हुए पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर किसान द्वारा कोचिया का धान होना स्वीकार किया गया। मौके पर 250 कट्टा धान जप्त कर सेवा सहकारी समिति मानपुर के सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई में भी खाद्य विभाग के आशीष रामटेके, धरमू राम किरंगे एवं हेमंत नायक उपस्थित रहे।
धान खरीदी के अंतिम चरण में अवैध धान की किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे केवल वैध दस्तावेजों के साथ, निर्धारित रकबा एवं टोकन के अनुसार ही धान विक्रय करें, ताकि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे और अवैध धान की खपाई पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने टूर्नामेंट का किया समापन

Mon Jan 12 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने टूर्नामेंट का किया समापन एंकर रायबरेली प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला डलमऊ क्षेत्र के बलीपुर गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी […]

You May Like

Breaking News

advertisement