कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार हो रही टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार हो रही टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश

आजमगढ़। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र
देकर कार्रवाई की किया है मांग ।उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार हो रही टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को आजमगढ़ एसएसपी कार्यालय पहुंच जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह व उप सभापति रजनीश राय के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंप सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपाइयों ने कहा कि यह न केवल मानहानि है बल्कि कानून व्यवस्था को चुनौती है। बीते कई महीनों से सोशल मीडिया फेसबुक पर उज्ज्वल मिश्रा, मऊ की आवाज नाम से फर्जी आईडी बनाकर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा पर लगातार अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। इन टिप्पणियों से न केवल जनप्रतिनिधि की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि समाज में भ्रम और तनाव की स्थिति भी पैदा हो रही है। इस दौरान शशांक सिंह, दीपक राय, विवेक सिंह, अश्वनी मिश्रा, विनीत सिंह रिशु, लाल विजय सिंह, नवीन राय, निक्की राय सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्रकार से अभद्रता का मामला: डीआईजी से मिले वरिष्ठ पत्रकार, दोषी दरोगा पर कार्रवाई की मांग

Mon Jan 12 , 2026
पत्रकार से अभद्रता का मामला: डीआईजी से मिले वरिष्ठ पत्रकार, दोषी दरोगा पर कार्रवाई की मांग कवरेज के दौरान पत्रकार से अभद्रता, पुलिस दरोगा पर कार्रवाई को लेकर डीआईजी से शिकायत आजमगढ़।रानी की सराय थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ पुलिस द्वारा कथित अभद्रता के मामले को लेकर वरिष्ठ […]

You May Like

Breaking News

advertisement