सीएमओ के नेतृत्व में डोर-टू-डोर कर वसूली

कोंडागांव, 14 जनवरी 2026/ कोंडागांव में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा निकाय की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक बुधवार को विशेष वसूली अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोंडागांव के सीएमओ दिनेश डे ने राजस्व वसूली टीम के साथ 14 जनवरी को वसूली अभियान की कमान संभाली। इस दौरान सीएमओ दिनेश डे डोर-टू-डोर अभियान के तहत घरों में समेकित कर, संपत्ति कर एवं जल शुल्क की वसूली तथा दुकानों से किराया व प्रीमियम की वसूली के लिए निकले। उन्होंने बताया कि बड़े बकायादारों एवं दुकानदारों की सूची तैयार कर उसी के अनुरूप वसूली अभियान चलाया जा रहा है। जिन दुकानों का किराया और प्रीमियम बकाया है, उनके विरुद्ध दुकान निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। सीएमओ ने नगरवासियों से अपील की कि वे समस्त करों का भुगतान परिषद कोष में समय पर जमा करें। साथ ही घरों एवं दुकानों से निकलने वाले कचरे को स्वच्छता दीदी को सौंपें और यूजर चार्ज का भुगतान भी सुनिश्चित करें। उन्होंने जानकारी दी कि कोंडागांव नगर की कुल डिमांड लगभग चार करोड़ रुपये है, जिसकी वसूली की जानी है। इसमें डोर टू डोर यूजर चार्ज एवं अन्य लेन-देन को भी शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त सभी मकान मालिकों एवं दुकानदारों को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बिल भी वितरित कर दिया गया है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक ने ग्राम दहिकोंगा में 76 छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरित की

Wed Jan 14 , 2026
कोंडागांव, 14 जनवरी 2026/ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को ग्राम दहिकोंगा में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, दहिकोंगा […]

You May Like

Breaking News

advertisement