शासन की संवेदनशील पहल से साकार हुआ दिव्यांग बेटियों के विवाह का सपना

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संवरी सुषमा और अंजिला की जिंदगी

हर बेटी के साथ खड़ा है शासन:- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संदेश

बलरामपुर 15 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना उन बेटियों के लिए आशा की किरण बनकर सामने आई है, जिनके जीवन में आर्थिक या शारीरिक चुनौतियों के कारण विवाह एक सपना ही रहा जाता है। ऐसी ही जिले के दिव्यांग बेटियों की कहानी है जिनका जीवन योजना से नई दिशा पा सका।
जिले के विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत कोदवा निवासी सुषमा 60 प्रतिशत पैर से दिव्यांग हैं। सामाजिक और आर्थिक स्थिति के कारण दिव्यांग बेटी के विवाह को लेकर परिवार को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समय बीतता जा रहा था समय के साथ सुषमा 32 वर्ष की हो गई और सुषमा का दुल्हन बनने का सपना अधूरा ही प्रतीत हो रहा था। ऐसे समय में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सुषमा का विवाह संपन्न हुआ। शासन की इस योजना ने न केवल विवाह की समस्त व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं, बल्कि सुषमा के जीवन में नई शुरुआत का विश्वास भी जगाया। विवाह उपरांत सुषमा ने भावुक होकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों राज्य सरकार हर बेटी के साथ खड़ी है। और उनके सपनों को पूरा करने में सहयोग कर रही है।
इसी तरह विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत गोपीनगर निवासी अंजिला सुनने और बोलने में अक्षम हैं। उनकी दिव्यांगता के कारण परिवार को बेटी के विवाह को लेकर गहरी चिंता थी। अंजिला के पिता श्री छेदी राम बताते हैं कि बेटी की दिव्यांगता और आर्थिक कठिनाइयों के चलते बेटी का विवाह कर पाना उनके लिए अत्यंत कठिन था। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से जब अंजिला के विवाह का अवसर मिला तो बेटी के शादी का सपना साकार हुआ। श्री छेदी राम ने कहा कि योजना दिव्यांग बेटियों के लिए भी सम्मान के साथ जीवन की नई शुरुआत का माध्यम है। वे कहते है कि शासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं ने उन्हें मानसिक और आर्थिक दोनों रूप से राहत दी है। उन्होंने मकर संक्रांति के परब पर बेटी के विवाह के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सुषमा और अंजिला जैसी बेटियों का विवाह संवेदनशील शासन का सशक्त उदाहरण भी है। जो संदेश देती है कि प्रदेश की कोई भी बेटी परिस्थितियों के कारण पीछे न रह जाए शासन हर कदम पर उनके साथ है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

30 एवं 31 जनवरी के लिए जारी टोकन के धान की खरीदी अब 29 जनवरी को होगी

Thu Jan 15 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर, 15 जनवरी 2026/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित किया गया है, लेकिन 30 एवं 31 जनवरी को शनिवार और रविवार होने के कारण उक्त तिथि में धान बेचने के लिए जारी किए गए टोकन को शासन स्तर से संशोधित किया […]

You May Like

advertisement