नारनौल के वरिष्ठ पत्रकार पर जानलेवा हमला घोर निंदनीय : डॉ. इन्दु बंसल

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर दिल्ली जंतर – मंतर पर होगा महाधरना।

नारनौल, (प्रमोद कौशिक) 19 जनवरी : महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। महेंद्रगढ़ दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ वरिष्ठ पत्रकार बलवान शर्मा पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया है। उक्त हमले की घोर निंदा करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने पीड़ित पत्रकार को न्याय की मांग करते हुए हमलावरों के ख़िलाफ़ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार हमले के दौरान हमलावरों की संख्या 7 से 8 बताई जा रही है, जिनमें से कुछ हमलावर घर के अंदर घुसे, जबकि बाकी आरोपी घर के बाहर पहरा देते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर एक काली गाड़ी भी देखी गई है। हमले में गंभीर रूप से घायल पत्रकार बलवान शर्मा को तुरंत उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही नौरनोल एसपी पूजा वशिष्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए पीड़ित पत्रकार से फोन पर बातचीत कर हमलावरों के खिलाफ उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कानून व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
डॉ. बंसल ने कहा नौरनोल के पत्रकार पर किया गया यह हमला अत्यंत निंदनीय है। श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा इस घटना की घोर निंदा करते हुए पीड़ित पत्रकार के लिए न्याय की मांग करता है।
डॉ. बंसल ने कहा देश प्रदेश में रोजाना पत्रकारों के साथ इस तरह के घटनाक्रम हो रहे हैं। इस लिये पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होना अति आवश्यक है। पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करवाने की मांग को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा बहुत जल्द दिल्ली जंतर मंतर पर महाधरना देगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोक्ष तीर्थ आपगा में गूंजे वैदिक मंत्र-केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल के नेतृत्व में जीर्णोद्धार का लिया पावन संकल्प

Mon Jan 19 , 2026
कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 19 जनवरी : माघ मास की अमावस्या के पावन अवसर पर प्राचीन मोक्ष तीर्थ आपगा के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण के उद्देश्य से एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान एवं समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं के सहयोग से दयालपुर एवं मिर्जापुर के मध्य […]

You May Like

advertisement