नशे की लत जिंदगी को नरक बना देती है : डा.आकांक्षा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरका फतेहगंज पश्चिमी के चिकित्सकों का दल आज उच्च प्राथमिक विद्यालय औंध में जागरुकता अभियान हेतु पहुंचा जिसने विद्यालय के बच्चों को नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। बच्चों को धूम्रपान और तम्बाकू से संभावित हानियों का चित्रण करते हुए उनसे बचाव के संदेश लिखने थे। प्रतियोगिता में रिंकी प्रथम, विशाल सिंह द्वितीय और आर्यन को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर एक प्रमाण पत्र के साथ ही स्मृति चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया गया। सभी बच्चों के माध्यम से समाज को धूम्रपान ना करने और जानलेवा तम्बाकू का सेवन ना करने का संदेश देने का वचन लेते हुए उन्हें भी इस नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा व शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में डा.शारिक, वेदपाल, स्टॉफ नर्स शालिनी, फार्मासिस्ट मुकेश, प्रधानाध्यापक राहुल यदुवंशी, मोहन स्वरूप, कुसुम देवी आदि की उपस्थिति रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होली और रमजान के दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था, ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

Tue Mar 4 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मीरगंज थाना क्षेत्र में आगामी होली और रमजान के त्योहारों के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रयागराज सिंह ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। दोनों अधिकारियों ने होली के जुलूस के मार्गों पर ड्रोन […]

You May Like

advertisement