श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को 2 वर्ष पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने किया भंडारे का प्रसाद वितरण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को 2 वर्ष पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर गली मनिहारान के व्यापारियों ने भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया।
गली मनिहारान में भगवान् श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना की । तथा व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा मुख्य अतिथि रहे । उनका व्यापारियों ने गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया और जिसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि लोकल व्यापारियों का प्यार है, जो चंदा भी देते हैं । तथा हर त्यौहार और खुशी अपने के बीच मनाते हैं । तथा ऑनलाइन वाले सिर्फ नोट कमाते हैं ,इसलिए लोग बाजारों में निकलकर लोकल व्यापारियों से खरीदारी करें और उनका प्रोत्साहन करे।
तथा ज्ञानदीप सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती कमलजीत कौर (रूबी) ने दूर-दूर से आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। तथा सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पार्षद मुकेश सिंहल,मंडल अध्यक्ष श्रीमति शिखा मेहरोत्रा, नरेश वर्मा ,अमित माहेश्वरी, नीरज मेंहदीरत्ता,विवेक अग्रवाल,रेशु कपूर,राहुल कपूर , डिंपल मेंहदीरत्ता,रूबी मेंहदी, राजू सेठी सुमित वर्मा शोभित जायसवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पांचाल महोत्सव में कैबिनेट मंत्री जी के द्वारा मिला कलाकारों को सम्मान

Thu Jan 22 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : पांचाल महोत्सव समिति अहिच्छत्र के द्वारा आयोजित भगवान पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र की पावन धरा पर 3 दिवसीय पांचाल महोत्सव में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत नव ज्योति नृत्य नाट्य संस्था बरेली निर्देशिका हरजीत कौर एवं वीर विजय नृत्य नाट्य संस्था बरेली […]

You May Like

Breaking News

advertisement