गणतंत्र दिवस के पूर्व मिनी स्टेडियम में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

छत्तीसगढ़ी संस्कृति के साथ विविध संस्कृति की दिखेगी झलक

1000 बच्चों का होगा संगीतमय व्यायाम प्रदर्शन

पुलिस विभाग की विशेष प्रस्तुति कहो नशे को अलविदा की होगी विशेष प्रस्तुति

महासमुंद 24 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस के लिए आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। पूर्वाभ्यास में रक्षित निरीक्षक दीप्ति कश्यप के नेतृत्व में पुलिस, नगर सैनिक, एनसीसी एनएसएस की कुल 10 टुकड़ियों ने परेड की सलामी दी। रिहर्सल सुबह 9 बजे स्थानीय मिनी स्टेडियम में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे।

मिनी स्टेडियम में रिहर्सल सुबह 9.00 बजे शुरू हुई। आज फुल ड्रेस रिहर्सल में 6 स्कूलों द्वारा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत संगीत पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दिया गया। आज उनकी भी अंतिम रिहर्सल की गई। समारोह में 16 स्कूलों के लगभग 1000 बच्चों द्वारा एरोबिक्स जुंबा पीटी प्रदर्शन होगा। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा नाटिका कहो नशे को अलविदा की प्रस्तुति विशेष आकर्षण होगा।इसके अलावा 13 विभागों की जीवंत झांकी निकाली जाएगी। शहीद के परिजनों का सम्मान व उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर ने तैयारी का जायजा भी लिया और आवश्यक निर्देश दिए। *इन विभागों की निकलेगी जीवंत झांकी*

वन विभाग,शिक्षा विभाग 

स्वास्थ्य विभाग,महिला बाल विकास ,उद्यानिकी विभाग,

,जल संसाधन मछली पालन

,आदिवासी विभाग,पशुपालन,पीएचई 

क्रेडा/ विद्युत,कृषि विभाग और खाद्य विभाग की झांकी निकलेगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अक्षा गुप्ता, तहसीलदार एवं जिला अधिकारी – कर्मचारी मौजूद थे।

ज़िला मुख्यालय के मुख्य समारोह में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

 जिले में 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर ज़िला मुख्यालय महासमुंद के मुख्य समारोह में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में प्रातः 9ः00 बजे शुरू होगा। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने यहां सभी तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गणतंत्र दिवस समारोह का किया गया अंतिम अभ्यास, जवानों ने दी राष्ट्रध्वज को सलामीस्कूली विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों मनमोहक प्रस्तुति

Sat Jan 24 , 2026
 समारोह में हॉर्स राइडिंग का हैरतअंगेज करतब भी देखने को मिलेगा उत्तर बस्तर कांकेर, 24 जनवरी 2026/ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह सोमवार 26 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसके सफल आयोजन को लेकर आज सुबह नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में कलेक्टर श्री […]

You May Like

advertisement