जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सतत रूप से जारी

84 प्रतिशत तक पहुंचा डिजिटाइजेशन

महासमुंद 01 दिसम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 04 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ है। इसी क्रम में महासमुंद जिले के चारों विधानसभा सरापाली-39, बसना-40, खल्लारी-41 एवं महासमुंद-42 में कुल 1083 बीएलओ द्वारा निर्वाचक गणना प्रपत्रों का शत प्रतिशत वितरण पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही जिले में प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो अब तक 84.64 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी बीएलओ को एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में कुल 8 लाख 86 हजार 422 मतदाता पंजीकृत है, इनमें 7 लाख 50 हजार 260 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड किया जा चुका है। जिसमें सरायपाली अंतर्गत 84.60 प्रतिशत, बसना अंतर्गत 89.01 प्रतिशत, खल्लारी अंतर्गत 87.06 प्रतिशत एवं महासमुंद अंतर्गत 77.44 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है।
उल्लेखनीय है कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 4 दिसम्बर तक थी। चुनाव आयोग द्वारा जारी नया शेड्यूल के अनुसार एसआईआर समय सीमा में 7 दिवस बढ़ाने पर अब 11 दिसम्बर तक  विशेष गहन  पुनरीक्षण कार्य जारी रहेगा। 

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एड्स जागरूकता एवं बच्चों से संबंधित अपराध पर आधारित कार्यशाला संपन्न

Mon Dec 1 , 2025
छात्र-छात्राओं एवं डॉक्टर सहित न्यायाधीशगण हुए जागरूकता रैली में शामिल   महासमुंद 01 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं स्टेट प्लान आफ एक्शन के तहत विशेष दिवस पर किए जाने वाले कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद की अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement