श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कुरुक्षेत्र, (अमित )27 जनवरी : श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में 27 जनवरी 2026 को एक एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन हाउस प्रशिक्षण का विषय स्ट्रेस मैनेजमेंट था। कार्यक्रम की रिसोर्स पर्सन शुचि रहेजा ने वर्तमान समय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच बढ़ते तनाव को समझाते हुए उससे निपटने के प्रभावी उपाय बताए। शुचि रहेजा ने अपने सत्र के दौरान बताया कि आज की तेज़-रफ़्तार जीवन शैली, शैक्षणिक दबाव और प्रतिस्पर्धा के कारण विद्यार्थी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। उन्होंने तनाव को कम करने के लिए सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, नियमित व्यायाम, ध्यान (मेडिटेशन), संतुलित दिनचर्या और आत्म-संवाद जैसे कई सरल एवं व्यावहारिक नियम सांझा किए। साथ ही उन्होंने यह भी समझाया कि शिक्षक किस प्रकार विद्यार्थियों को भावनात्मक सहयोग देकर तनावमुक्त वातावरण प्रदान कर सकते हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि तनाव-मुक्त वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सकारात्मक, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करना भी है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कॉल मर्जिंग के माध्यम की जा रही साइबर ठगी,सावधान रहने की जरुरत : नीतीश अग्रवाल

Tue Jan 27 , 2026
थानेसर, (संजीव कुमारी ) 27 जनवरी : आनलाईन फ्राड और साइबर अपराधो से बचने के लिए पुलिस ने की एडवाइजरी जारी।आमजन को साईबर अपराधों और उनसे बचने के बारे में जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा प्रयास लगातार जारी है। पुलिस अलग-अलग तरीकों से आमजन को जागरूक करके अधिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement