शैक्षणिक संस्थान के उत्थान में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की अहम भूमिका : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

शैक्षणिक संस्थान के उत्थान में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की अहम भूमिका : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

कुवि के सेवानिवृत्त शिक्षकों व गैर-शिक्षक कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी।

थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 30 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गुरुवार को तीन शिक्षकों एवं छह गैर-शिक्षक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति अवसर पर प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान के उत्थान में शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक व कर्मचारी शिक्षण संस्थान का मजबूत आधार होते हैं जो संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
कुलगुरु प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों व गैर-शिक्षक कर्मचारियों से औपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षकों व गैर-शिक्षक कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखेगा तथा भविष्य में भी सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मचारियों के अनुभव विश्वविद्यालय के काम आएंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी के सुझाव लिए व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय में दी अपनी सेवा संबंधी विचार व अनुभव साझा किए। सभी ने भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय के लिए हर समय तैयार रहने का आश्वासन दिया व इस विदाई पार्टी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार प्रकट किया।
सेवानिवृत्त होने वालों में यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से सीनियर प्रोफेसर डॉ. रमेश चन्द्र व प्रो. निर्मला चौधरी, गणित विभाग से एसोसिएट प्रोफेसर सुमित्रा देवी, अकाउंट ब्रांच से सहायक कुलसचिव प्रेम सिंह, गोपनीय शाखा से सहायक कुलसचिव जीत सिंह, कुलसचिव कार्यालय से सहायक रवि कुमार, रणबीर सिंह भवन से माली राजा राम, सेनिटेशन विभाग से हेड स्वीपर राजेन्द्र कुमार व स्वीपर धमेन्द्र शामिल है।
इस अवसर पर प्रो. अनिल मित्तल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. जिम्मी शर्मा, वित्त अधिकारी कंचन बाला, कुंटिया प्रधान राजवंत कौर, उप-कुलसचिव विनोद वर्मा व डॉ. जितेन्द्र जांगडा, अंशुल शर्मा सहित सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के परिवार के लोग मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्यार्थियों ने ली जल संरक्षण की शपथ

Fri May 1 , 2026
जल संरक्षण पखवाड़े में बनाए जल बचाने के अनोखे मॉडल, नुक्कड़ नाटक और स्टोरी टेलिंग से भी दिया सार्थक संदेश। पलवल, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 30 अप्रैल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में जल संरक्षण पखवाड़ा के समापन पर विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को जल संरक्षण की शपथ ली। विद्यार्थियों के लिए […]

You May Like

Breaking News

advertisement