विद्यार्थियों ने ली जल संरक्षण की शपथ

जल संरक्षण पखवाड़े में बनाए जल बचाने के अनोखे मॉडल, नुक्कड़ नाटक और स्टोरी टेलिंग से भी दिया सार्थक संदेश।

पलवल, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 30 अप्रैल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में जल संरक्षण पखवाड़ा के समापन पर विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को जल संरक्षण की शपथ ली। विद्यार्थियों के लिए स्टोरी टेलिंग, नुक्कड़ नाटक, वाटर फिल्टर मॉडल तथा वर्षा जल संचयन मॉडल पर आधारित प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं ए के विद्यार्थियों की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम में फाल्गुनी, सोनाक्षी, वंशिका, प्रीति, जितेन, कुणाल, श्रेष्ठ, हर्ष एवं तुषार शामिल रहे। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के माध्यम से जल संरक्षण का प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किया। स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में कक्षा 6 की सुहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्राची द्वितीय स्थान पर रही तथा गुंजन ने तृतीय स्थान हासिल किया। वाटर फिल्टर मॉडल प्रतियोगिता में कबीर एवं यश की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंश एवं विराट की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि योगिता एवं मानवी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्षा जल संचयन मॉडल प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं ए के राज एवं दिनेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं ए की प्रिया एवं चांदनी द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि कक्षा 12वीं बी की प्रतिष्ठा एवं खुशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जल बचाओ उद्घोष गतिविधि में चेतना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सुहाना द्वितीय स्थान पर रही तथा जयेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र सौरोत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, जल हमारे जीवन का आधार है और इसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वर्षा जल संचयन जैसे उपाय अपनाकर हम जल की कमी को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। हमें आज से ही जल बचाने की आदत डालनी होगी। उन्होंने विद्यालय में जल पखवाड़े की संयोजक सौम्या शर्मा को आयोजन की बधाई दी। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापकों सुषमा शर्मा, प्रवीण डागर, नताशा तोमर, अजीत अत्री, सुमन, शंभू, रौनक, शिखर, ऋतु दीक्षित व सुरभि जैन ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रीता शर्मा: समर्पण, नेतृत्व और पहली ADN बनने का गौरवपूर्ण सफर

Fri May 1 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 हरियाणा ईएसआई हेल्थ केयर मुख्यालय, पंचकूला से सम्मानजनक सेवा निवृत्ति,नर्सिंग प्रशासन को दी नई दिशा। चंडीगढ़, 30 अप्रैल : हरियाणा ईएसआई हेल्थ केयर मुख्यालय, पंचकूला से असिस्टेंट डायरेक्टर नर्सिंग (ADN) के पद पर कार्यरत रीता […]

You May Like

Breaking News

advertisement