टाइल्स से लदा ट्रक ई-रिक्शा पर पलटा, एक की मौत, तीन घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शनिवार दोपहर दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर टाइल्स से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलट गया। जिसमें ई-रिक्शा में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बरेली की ओर से तेज गति में जा रहा टाइल्स से लदा एक ट्रक फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव पट्टी के पास शनिवार दोपहर करीब 3:15 बजे एक ई-रिक्शा पर पलट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार ई-रिक्शा अचानक सामने आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक में लदी भारी टाइल्स की वजह से ई-रिक्शा चकनाचूर हो गया और उसमें बैठे चार लोग मलबे के नीचे दब गए। सूचना पर पहुंचीं थाना प्रभारी निरीक्षक /एएसपी मेविस टाॅक ने राहगीरों की मदद से मलवे के नीचे दबे लोगों को निकलवाया।
इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें एंबुलेंस से तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया। मृतक और घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर टाइल्स हटवाई और हाईवे पर जाम की स्थिति को सामान्य किया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागरिक सुरक्षा बरेली द्वारा दिनांक 25 तारीख़ से 26 तारीख तक प्रत्येक वार्डन पोस्ट पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया जायेगा आयोजित

Sun Apr 6 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शहरी क्षेत्रों में हर साल आग लगने की घटनाओं की बढ़ती संख्या के साथ, भारत में अग्नि सुरक्षा एक बड़ी चिंता का कारण बन गई है। लगातार हो रही।आग लगने की बड़ी घटनाएं, भारत की निर्माण श्रृंखला के लिए एक गंभीर खतरा बनती जा […]

You May Like

Breaking News

advertisement