नागरिक सुरक्षा बरेली द्वारा दिनांक 25 तारीख़ से 26 तारीख तक प्रत्येक वार्डन पोस्ट पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया जायेगा आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शहरी क्षेत्रों में हर साल आग लगने की घटनाओं की बढ़ती संख्या के साथ, भारत में अग्नि सुरक्षा एक बड़ी चिंता का कारण बन गई है। लगातार हो रही।आग लगने की बड़ी घटनाएं, भारत की निर्माण श्रृंखला के लिए एक गंभीर खतरा बनती जा रही है। जिनमें कई लोगों की मौत और कई लोग घायल हो जाते हैं। साथ ही साथ बड़ी मात्रा में संपत्ति जलकर नष्ट हो जाती है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था को भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आपदा न्यूनीकरण के संदर्भ में अपने 10 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत यह स्पष्ट कहा है। कि आपदा न्यूनीकरण में मुख्य भूमिका क्षेत्रीय नागरिकों की होती है। यदि उन्हें प्रशिक्षित करके आपदा से स्वयं जूझने हेतु तैयार कर लिया जाए। तब आपदा अपने आप ही कम की जा सकती है।
अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम इन्हीं उद्देश्यों को लेकर नागरिक सुरक्षा बरेली जनपद के प्रत्येक पोस्ट पर आयोजित किया जाना है। जिसमें नगर के तीनों प्रखंड द्वारा अपने अपने प्रखंड में प्रत्येक दिन एक जागरूकता कार्यक्रम होगा।
उपरोक्त दिवस में अपने-अपने प्रखंड की पोस्टों में एक-एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पोस्ट वार रूपरेखा, जिसमें किस तिथि को किस पोस्ट पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कि सूचना कार्यालय को अविलंब दी जाएगी। इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार होगा। जिससे सामान्य जन लाभान्वित हो सके। यह जानकारी राकेश मिश्रा ने दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तालाब का पट्टा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, डीएम तक पहुंची शिकायत

Sun Apr 6 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जनपद बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव सोरहा के एक दलित किसान से तालाब का पट्टा दिलाने के नाम पर 52,000 रुपये की रिश्वत लेने वाले लेखपाल का मामला तूल पकड़ गया है।पीड़ित किसान ने इस प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी से की है, […]

You May Like

advertisement