तालाब का पट्टा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल, डीएम तक पहुंची शिकायत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जनपद बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव सोरहा के एक दलित किसान से तालाब का पट्टा दिलाने के नाम पर 52,000 रुपये की रिश्वत लेने वाले लेखपाल का मामला तूल पकड़ गया है।
पीड़ित किसान ने इस प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी से की है, वहीं रिश्वत लेते हुए लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डीएम तक मामला पहुंचने के बाद अब कार्रवाई की उम्मीद जगी है।
गांव सोरहा निवासी किसान जगदीश ने बताया कि जून 2024 में ग्राम सभा की भूमि पर स्थित तालाबों के पट्टे किए जा रहे थे। इसी सिलसिले में उसने गांव के तत्कालीन लेखपाल को 52,000 रुपये पट्टा दिलाने के एवज में दिए। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी न तो पट्टा बना और न ही पैसे लौटाए गए।
इसी दौरान किसी ने लेखपाल को रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे लेखपाल की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। जगदीश ने कई बार लेखपाल से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन हर बार उसे टाल दिया गया।
परेशान किसान ने की डीएम से शिकायत
थक-हारकर पीड़ित किसान जगदीश ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है और लेखपाल पर धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार के तहत कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मीडिया द्वारा संपर्क करने की कोशिश पर लेखपाल ने फोन रिसीव नहीं किया।
नवाबगंज के उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने बताया, अब तक हमारे पास इस मामले में कोई भी आधिकारिक प्रार्थना पत्र नहीं आया है। वैसे भी लेखपाल को पट्टा आवंटित करने का कोई अधिकार नहीं है। यदि शिकायत मिलती है और जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत- डॉ संजय शर्मा

Sun Apr 6 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन निरंतर जनपद के तमाम विद्यालय में किया जा रहा है इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय महेशपुर ठाकुरान में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी को में छात्र-छात्राओं को उनका परीक्षाफल एवं समस्त परीक्षाओं […]

You May Like

advertisement