शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत- डॉ संजय शर्मा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन निरंतर जनपद के तमाम विद्यालय में किया जा रहा है इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय महेशपुर ठाकुरान में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी को में छात्र-छात्राओं को उनका परीक्षाफल एवं समस्त परीक्षाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। है। कक्षा मे सर्वाधिक अंक पाने वाले बच्चों के साथ ही सर्वाधिक उपस्थिति, स्वच्छता, अनुशासन, लेखन, चित्रकला एवं अन्य सांस्कृतिक, खेल-कूद आदि गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत बच्चों को नवीन पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। अभिभावकों को नवीन सत्र में बच्चों के विद्यालय में प्रवेश के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर सम्मानित हुए छात्र-छात्राओं के चहेरे पुरस्कार पाकर खुशी से खिल उठे। इस कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक सृष्टि कोमल ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की तरफ से मेधा मिश्रा, कविता रानी, पूजा सक्सेना, अंजू वर्मा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक डॉ.संजय कुमार शर्मा ने छात्रों को बधाई तथा सभी अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील आंवला में फरियादियों की समस्याएं सुनीं

Sun Apr 6 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी बरेली तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा तहसील आंवला* में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस अवसर क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु पुलिस […]

You May Like

advertisement