हार्मनी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में “युद्ध नशे के विरुद्ध” विषय पर जागरूकता सेमिनार के कार्यक्रम का किया गया आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 09 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

 फिरोजपुर पुलिस द्वारा हार्मनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में “युद्ध नशे के विरुद्ध” विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

  इस अवसर पर एसपी मनजीत सिंह, डीएसपी सुखविंदर सिंह तथा इंस्पेक्टर सूबेदार नरेंद्र सिंह अपने स्टाफ सहित विशेष रूप से पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा युवाओं और समाज दोनों के लिए घातक है तथा इससे दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक होकर दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में कॉलेज के चेयरमैन धर्मपाल बंसल, डायरेक्टर योगेश बंसल, प्रिंसिपल डॉ. सुमनलता तथा समस्त शिक्षण स्टाफ द्वारा पुलिस अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

      सेमिनार के अंत में कॉलेज चेयरमैन द्वारा आए हुए अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Sun May 10 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 कुरूक्षेत्र, 9 मई : अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक का आयोजन 9 मई 2026 को कुरुक्षेत्र स्थित जाट धर्मशाला में किया गया।बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के […]

You May Like

Breaking News

advertisement