विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम मनाया गया

   

*5 जून 2025 बदायूं। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता वीवी

 न्यूज़ बदायूं ।आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर  बदायूं के आदर्श नगर में एक पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस गोष्ठी में श्रीमती राजवती जी ने गोष्ठी की अध्यक्षता की ।इस अवसर पर मीरा देवी पपीता देवी अर्पित मिश्रा अपर्णा मिश्रा  गिरीश यादव आदि नगर वासी तथा बालक बालिकाएं उपस्थित रहे इस अवसर पर पीएलबी श्रीमती ममता देवी ने पर्यावरण के महत्व के बारे में बता कर लोगों को जागरूक किया तथा नगर के बालक बालिकाओं को तथा नगर वासियों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया तथा विभिन्न औषधीय पौधे जैसे गिलोय ,एलोवेरा, तुलसी अजवाइन तथा ऑक्सीजन वाले पौधे  क्रेस्टेशिया, फूल वाले आदिपौधे बांट करके बालक बालिकाओं एवं बड़ों के लिए पर्यावरण रक्षण एवं वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया तथा विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण भी किया। श्री श्रीमती ममता देवी ने सब लोगों से अपेक्षा की कि हम लोग केवल पौधे लगाकर फोटो खींचने तक ही सीमित ना रहे बल्कि अपने-अपने घरों में तथा आसपास इतने पेड़ पौधे अवश्य लगे जिससे हम ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण को कम कर सके तथा प्रतिदिन जितनी ऑक्सीजन हम लेते हैं  उससे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पौधों को हम लगाए तथा पौधे लगाकर हम उनकी देखभाल करना भी सुनिश्चित करें तभी व्यवहारिक लक्ष्य प्राप्त हो पाएगा हम अपनी-अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाए जिससे हम अपनी मां को भी इस यादों  रख सकते हैं तथा भारत माता को भी प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ सकते हैंइस अवसर पर कृष्ण हरी शर्मा अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष ने भी पर्यावरण के महत्व के बारे में एवं उनके संरक्षण के बारे में लोगों को विस्तार से बताया । कार्यक्रम के अंत में पीएलबी ममता देवी ने सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा के संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत लोकसभा कार्यशाला का आयोजन

Thu Jun 5 , 2025
भाजपा के संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत लोकसभा कार्यशाला का आयोजन हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष 9416191877 प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता व पूर्व मंत्री बिशंबर वाल्मीकि सहित अनेक पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर की चर्चा।भाजपा जिलाध्यक्ष तजिंदर सिंह गोल्डी की मेजबानी में आयोजित हुई सफल […]

You May Like

advertisement