
तेजीबाजार पुलिस ने पॉस्को एक्ट के एक वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार–
✍🏻 विजय दुबे
तेजीबाजार -(जौनपुर)–
तेजीबाजार पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओम उर्फ हरिओम को खुंशापुर मोड़ से पकड़ा गया।
यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर की गई। ओम उर्फ हरिओम पुत्र अशोक सिंह, ग्राम गैरीकला, थाना तेजीबाजार, जौनपुर का निवासी है। वह थाना तेजीबाजार में पंजीकृत मु0अ0सं0 184/2026 के तहत धारा 65(1), 87, 137(2) बी.एन.एस. और 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित था।
थाना तेजीबाजार पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल के साथ उपनिरीक्षक राकेश प्रताप सिंह और हेड कांस्टेबल लव कुमार सिंह शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।

