प्रेम चंद भाषण प्रतियोगिता में जूनियर में हार्दिक और सीनियर में तनिष्का प्रथम रहीछात्रों को 27000 रू. की बांटी गई प्रेम चंद स्कॉलरशिप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को सिविल लाइंस में शान्ति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर छात्रों की “प्रेम चंद भाषण प्रतियोगिता हुई जिसमें 20 से ज़्यादा छात्र-छात्राओं ने बड़े ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी बच्चों ने प्रेम चंद को एक आदर्श और प्रखर उपन्याकार बताया। बच्चों ने कहा कि उनका साहित्य आज भी प्रासंगिक है और सभी को उनका साहित्य पढ़ने में दिलचस्पी है।भाषण प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में हार्दिक शर्मा प्रथम,शिवांश द्वितीय तथा अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ,ऋषि राज,धन्य मौर्य को सांत्वना पुरस्कार मिला,सीनियर वर्ग कु.तनिष्का प्रथम ,आयुष रावत द्वितीय तथा गरिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया पार्थिवी और नैनसी मौर्य ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। 9 मेधावी छात्र-छात्राओं को 27 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी गई। कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा, मुख्य अतिथि डॉ. अनिल मिश्रा, विशिष्ट अतिथि रमेश गौतम,इन्द्र देव त्रिवेदी,क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा तथा महासचिव प्रदीप माधवार ने सभी विजयी बच्चों को पुरस्कार बांटे। विद्यालय का शत-शत प्रतिशत परीक्षाफल रहने पर प्रधानाचार्य डॉ. धीरेंद्र शर्मा और प्रगति पांडेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा,अविनाश चंद्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना,अजय खरे, राजकुमार सक्सेना ,कविता सक्सेना, इरा सक्सेना,गंगा राम पाल,निर्भय सक्सेना आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तुलसी जयंती महोत्सव – 2025 ,रामचरितमानस पाठ से गूंजे मंदिर, संस्कृति विभाग द्वारा दो दिवसीय आयोजन

Fri Aug 1 , 2025
आधुनिक वाल्मीकि संत तुलसी दास की 528वीं जयंती पर उन्हें, उनकी रचनाओं और मंत्रों से किया नमन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, व संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वावधान में तुलसी जयंती महोत्सव – 2025 के अंतर्गत प्रदेश के 75 जनपदों में […]

You May Like

advertisement