डॉ. वीरेंदर पाल और डॉ. विजय कुमार को मिला उन्नत भारत सेवाश्री ‘शिक्षा रत्न’ सम्मान

डॉ. वीरेंदर पाल और डॉ. विजय कुमार को मिला उन्नत भारत सेवाश्री ‘शिक्षा रत्न’ सम्मान

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

25वें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह 2025 में 30 वर्षों की उपलब्धियों का हुआ उत्सव।

कुरुक्षेत्र, 28 अगस्त : देश की दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों डॉ. वीरेंदर पाल एवं डॉ. विजय कुमार को नई दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित 25वें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह में ‘शिक्षा रत्न’ पुरस्कार से नवाज़ा गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेंदर पाल एवं गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार को यह सम्मान उच्च शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं पारदर्शी प्रशासनिक नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया। दोनों कुलसचिवों का चयन राष्ट्रीय समिति द्वारा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक एवं अखिल नाथ के संयुक्त प्रस्ताव के आधार पर किया गया था।
यह ऐतिहासिक समारोह इस वर्ष अपने 30 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में और भी विशेष रहा। उन्नत भारत संगठन तथा माता मन्तारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की 25 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ ने की। इस अवसर पर संरक्षक पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा, वशिष्ठ अतिथि महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज, संरक्षक न्यायमूर्ति कैलाश गम्भीर, संरक्षक गिरीश चंद्र शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार, संस्थापक भेदी नज़र ग्रुप), संरक्षक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक (संगठन सचिव षडदर्शन साधुसमाज), संरक्षक डॉ. एस.एम. रहेजा (मेडिकल विंग संरक्षक) तथा युवा अध्यक्ष अखिल नाथ सहित अधिवक्ता परवीन डबास, डॉ. बीर सिंह नेगी, वीरेंदर शर्मा, दीपक शर्मा, विजय ढींगरा सहित राष्ट्रीय समिति के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

31 अगस्त से गोएंका सेवा सदन (देवी भवन) में होगा विराट संत सम्मेलन

Thu Aug 28 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 हिसार, 28 अगस्त : सोहम महामंडल शाखा हिसार समिति की एक बैठक समिति के प्रधान इंद्र चंद राठी की अध्यक्षता में स्थानीय देवी भवन में स्थित गोयंका सेवा सदन के प्रांगण में हुई।बैठक में लिए निर्णय को विस्तार से […]

You May Like

Breaking News

advertisement