गीता ज्ञान संस्थानम् में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की वजह से ले रहे हम खुली हवा में सांस : डा. अजय अग्रवाल।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 27 जनवरी : गीता ज्ञान संस्थानम् में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आशीर्वाद से 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल नर्सिंग होम के संचालक डा. अजय अग्रवाल बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कौशिक क्लासेस के संचालक विवेक कौशिक तथा पिपली के सरपंच दीपक मेहरा पहुंचे। गीता ज्ञान संस्थानम् में पहुंचने पर जीओ गीता के प्रधान डा. ऋषिपाल व अन्य ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि डॉ. अजय अग्रवाल द्वारा राष्ट्रध्वज फहराकर किया। इसके बाद राष्ट्रीय गान की धुन के साथ ही पूरा वातावरण राष्ट्रमय हो गया। इस दौरान संस्थानम् के ब्रह्मचारियों ने राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्यातिथि डा. अजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। उन्होने कहा कि आज देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है और सभी लोगों के प्रति समान व्यवहार करने का उचित पाठ पढ़ाता है। हमारा संविधान अनेकता में एकता से समाहित है और यही एकता एक राष्ट्र को विश्व पटल पर मजबूती से खड़ा रखने का काम करती है। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. विवेक कोहली द्वारा किया गया। श्री कृष्ण कृपा समिति, जीओ गीता, कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. ऋषिपाल ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा संविधान की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बाल संस्कार कुरुक्षेत्र की कक्षाओं के बच्चों दीक्षा एवं भार्गव ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत की। वहीं कुंजल, आराध्य, वैष्णवी, अनिशा, रीया, मान्या, विशाखा, अनन्या एवं वृषाणक ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त गुरुकुल के विद्यार्थियों यश एवं मन्नत ने संस्कृत में भाषण प्रस्तुत किया, जबकि समर पांडे एवं खुशांक ने संस्कृत भाषा में गीत की प्रस्तुति दी। विशिष्ट अतिथि विवेक कौशिक ने युवाओं को मोबाइल के सीमित एवं सार्थक उपयोग की सलाह देते हुए कहा कि मोबाइल का सही प्रयोग ज्ञानवर्धन का सशक्त माध्यम बन सकता है, जबकि उसका दुरुपयोग भविष्य को प्रभावित कर सकता है। डॉ. संजय श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मदन मोहन छाबड़ा, मंगतराम जिंदल, श्याम आहूजा, राजेंद्र चोपड़ा, सुनील वत्स, रमाकांत, पवन भारद्वाज, के.के. कौशल, रामकुमार शर्मा, दीपक आहूजा, रविंद्र, जसवंत सैनी, धर्मपाल, भजनलाल, डॉ. राजीव गाबा, सुरेंद्र सगवाल, केशव, संजय आहूजा, अशोक अरोड़ा, मनीष सिंधवानी, ममता आहूजा, मधु गांधी, सविता धवन, रौनक, अमन एवं कंचन मोंगिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि डा. अजय अग्रवाल तिरंगा फहराते व संबोधित करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सफाई कर्मी अमरजीत यादव कैंसर के इलाज के दौरान हुई मृत्यु

Tue Jan 27 , 2026
आजमगढ़ विकासखंड पल्हनी में तैनात सफाई कर्मी अमरजीत यादव कैंसर के इलाज के दौरान उनका स्वर्गवास हो गया आज दिनांक 27 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत मनचोभा में सूचना मिलते ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई उनके पैतृक आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से […]

You May Like

Breaking News

advertisement