विकासनगर में कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट

उत्तराखंड देहरादून
विकासनगर में कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट,
सागर मलिक

विकासनगर। विकासनगर क्षेत्र में कश्मीर के रहने वाले दो युवकों का सामान खरीदने को लेकर एक स्थानीय दुकानदार से कहासुनी और विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार ने युवकों के साथ गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में एक युवक के सर पर चोट आई है।

पुलिस के अनुसार दोनों युवक छुट्टियों में कश्मीर से अपने पिता के पास, जो पौंटा साहिब में किराए पर रहते हैं तथा आसपास के क्षेत्र में फेरी लगाने का कार्य करते हैं, के पास आये थे तथा फेरी के काम मे उनकी सहायता कर रहे थे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीडित व्यक्ति की शिकायत पर तत्काल घटना में शामिल व्यक्ति संजय यादव व एक अन्य के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर में धारा 117(2), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल का निरीक्षण, साक्ष्यों व पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुख्य अभियुक्त संजय यादव को हिरासत में गिरफ्तार कर लिया है। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर गहनता से विवेचना की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की, सीएम धामी

Fri Jan 30 , 2026
स्वरोजगार के लिए अधिकतम अवसर उपलब्ध कराने हेतु विभागों को तेजी से कार्य करने के निर्देशपात्र लोगों को योजनाओं का समय पर एवं पूर्ण लाभ मिले: मुख्यमंत्रीदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में कृषि, पशुपालन, पर्यटन एवं उद्योग क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने […]

You May Like

advertisement