हैंडपंप उखाड़ने व मारपीट का आरोप, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग,F.I.R दर्ज

हैंडपंप उखाड़ने व मारपीट का आरोप, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग,F.I.R दर्ज
आजमगढ़।
थाना मेंहनगर क्षेत्र के ग्राम बसारिकपुर निवासी अच्छेलाल प्रजापति पुत्र स्वर्गीय अनुरुप प्रजापति ने गांव के ही कुछ लोगों पर जबरन हैंडपंप उखाड़ने, मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, उनकी निजी जमीन में लगभग 35 वर्षों से हैंडपंप स्थापित है। बीते दिनांक 27 जनवरी 2026 को करीब दिन के 11 बजे, गांव के अंकज सिंह पुत्र रामजी सिंह, दुर्गा सिंह पुत्र रामजी सिंह एवं सूर्यभान प्रजापति पुत्र कतवारू प्रजापति ने गाली-गलौज करते हुए हैंडपंप को उखाड़ दिया तथा उसमें लगा टिल्लू तोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों व हाथ-लात से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।
इतना ही नहीं, जब उनका पुत्र सुनील बीच-बचाव के लिए आया तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना से पीड़ित परिवार भयभीत है।
पीड़ित अच्छेलाल प्रजापति ने प्रशासन एवं पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्व चंद्रदीप सिंह स्मारक 11वीं अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम का रहा दबदबा

Sun Feb 1 , 2026
स्व चंद्रदीप सिंह स्मारक 11वीं अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम का रहा दबदबा-तरवा आजमगढ़- क्षेत्र के चौरी बेलहा पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान पर पांच दिवसी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार के खेल के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति माननीय अनिल कुमार जी (दशम)उच्च […]

You May Like

advertisement