विश्व थैलेसीमिया दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चे किसी से कम नहीं, हासिल कर सकते हर मुकाम : डा. गुणतास गिल।

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 8 मई : विश्व थैलेसीमिया दिवस के मौके पर आदेश मैडिकल कॉलेज व अस्पताल और रोटरी क्लब शाहाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आदेश अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मैडिकल स्टूडेंट्स के साथ-साथ आम लोगों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। आदेश ब्लड बैंक की टीम द्वारा 53 यूूनिट रक्त एकत्रित किया गया जो थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। रक्तदान शिविर का शुभारंभ रोटरी क्लब शाहाबाद के प्रधान डा. आर.एस. घुम्मन और आदेश अस्पताल के एमडी डा. गुणतास सिंह गिल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डा. आर.एस. घुम्मन और डा. गुणतास सिंह गिल ने कहा कि थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के लिए नियमित रक्त की आवश्यकता होती है और रक्तदान ही उनके जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बनता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी के जीवन को नयी उम्मीद देने का माध्यम है। डा. आर.एस. घुम्मन ने कहा कि समाज को थैलेसीमिया के प्रति जागरूक होने की जरूरत है ताकि समय रहते जांच और उपचार संभव हो सके। वहीं डा. गुणतास सिंह गिल ने कहा कि थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चे किसी से कम नहीं हैं। यदि उन्हें सही उपचार, प्यार और सहयोग मिले तो वे जीवन में हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। इसके पश्चात आदेश अस्पताल में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान डा. गुणतास सिंह गिल और रोटरी क्लब के सदस्यों ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन केवल शारीरिक मजबूती से नहीं बल्कि मजबूत मानसिक सोच और आत्मविश्वास से जिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. एन.एस. लांबा, डा. विक्रांत, डा. अभितेष, डा. सौराभ, राजकुमार गर्ग, डा.एस.एस. आहुजा, विक्रम गुप्ता, महेश गोयल, प्रितपाल सिंह ढिल्लो, एस.सी. सिंगला मौजूद रहे। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित करते डा. गुणतास गिल व डा. आर.एस. घुम्मन।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूनम सिंह आइडियल पत्रकार संगठन रोहतास बिहार की जिला अध्यक्ष नियुक्त

Sat May 9 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी। बिहार रोहतास 8 मई : आइडियल पत्रकार संगठन जिला इकाई रोहतास बिहार का मजबूती के साथ विस्तार करते हुए जिले की वरिष्ठ पत्रकार एवं जनप्रतिनिधि श्रीमती पूनम सिंह को आइडियल पत्रकार संगठन रोहतास जिले का जिला अध्यक्ष […]

You May Like

advertisement