कांग्रेस की चौपाल में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ पर चर्चा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फरीदपुर ,कांग्रेस पार्टी द्वारा रामगंगा किनारे के गांव ग्राम धीरपुर नवदिया में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ चौपाल का आयोजन किया गया; जिसकी अगुवाई जिला सचिव राजेश यादव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमर गनी ने की । तथा चौपाल को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) गांव के गरीबों व मजदूरों के जीवनयापन का आधार है, इसके मूल स्वरूप के बदलाव से गरीब मजदूरों का अहित होगा, क्योंकि इसमें नई व्यवस्था में 40% भार राज्य सरकारों पर डाला गया है, जिसे राज्य सरकारें नहीं उठा पाएंगी और इससे योजना निश्चित रूप से प्रभावित होगी तथा गरीब मजदूरों के भुगतान में विसंगतियां उत्पन्न होगीं, क्योंकि राज्य सरकारें कई अन्य योजनाओं का भुगतान लटकाए हुऎ हैं। उन्होंने शहरी क्षेत्र के गरीबों व मजदूरों के लिए भी इस योजना को विस्तारित करने की मांग की।
फरीदपुर विधानसभा प्रभारी उल्फत सिंह कठेरिया ने कहा कि केंद्र सरकर ने हटधर्मता के आधार पर मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नाम को हटाकर उनका अपमान किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
SIR निगरानी समिति फरीदपुर विधानसभा के पर्यवेक्षक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमर गनी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा के भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम व योजना को बदलकर गरीब मजदूरों पर कुठाराघाट किया है, जिसे सहन नहीं किया जा सकता और मनरेगा के लिए जन जागरण जारी रहेगा।
चौपाल में मुख्य रूप से सर्वश्री कमर गनी s i r विधानसभा पर्यवेक्षक,राजेश यादव, प्रदीप मौर्या, रणवीर सिंह, नरेंद्र यादव, निर्देश यादव, राकेश कुमार, बीरेंद्र नेता जी एवं हर वचन सिंह आदि लोग शामिल हुए। कमर गनी विधानसभा पर्यवेक्षक S I R निगरानी समिति विधानसभा फरीदपुर, बरेली ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा सकलैनी ने केन्द्रीय बजट को बताया निराशा जनक

Mon Feb 2 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा असफाक सकलैनी ने केंद्रीय बजट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसको पूरी तरह से निराशाजनक बताया ।जिला अध्यक्ष मिर्जा असफाक सकलैनी ने कहा कि देश के लोगों को इस बजट से बहुत उम्मीदे थी लेकिन […]

You May Like

Breaking News

advertisement