उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का महानगर व जिला इकाई का संयुक्त सम्मेलन आदर्श मंडी स्थल डेलापीर में किया गया आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का महानगर व जिला इकाई का संयुक्त सम्मेलन आदर्श मंडी स्थल डेलापीर में आयोजित किया गया। संपूर्ण जिले से बड़ी संख्या में पहुंचे व्यापारियों ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के नवनिर्वाचित सदस्य राजेंद्र गुप्ता का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए केंद्र की सरकार ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना की है जो देश में औद्योगिक विकास और व्यापार के विकास के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव देगा।
नवाबगंज के विधायक डॉ एमपी आर्य ने बरेली के व्यापारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके विश्वास ने राजेंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय फलक में एक नई पहचान दिलाई है । उसके लिए संपूर्ण बरेली का व्यापारी समाज बधाई का पात्र है। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार कई बिंदुओं पर बहुत गंभीरता से काम कर रही है और अमेरिकी टैरिफ के कारण जो व्यापारियों को नुकसान हुआ था उसकी भरपाई बहुत चतुराई से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपियन यूनियन के साथ हुई डील में पूर्ण कर दी है। अब हमारे बहुत सारे उत्पाद यूरोपीय यूनियन में बिना इंपोर्ट ड्यूटी लगाये खरीदे जाएंगे जिससे लघु एवं मध्यम वर्गीय निर्माता को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में अध्यक्षता जितेंद्र रस्तोगी ने की तथा संचालन जिला महामंत्री संदीप अग्रवाल मिन्टू ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी गोपेश अग्रवाल, जिला चेयरमैन विपिन गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष रचित गुप्ता जिला युवा प्रभारी ईशान सक्सेना, जिला महामंत्री अभिषेक वर्मा युवा महानगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, ईशान गुप्ता मनमोहन सभरवाल, रंजना सोलंकी श्याम कृष्ण विनय शर्मा,अवधेश अग्रवाल डब्बू, कैलाश मित्तल,अनिल गुप्ता आदि उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आकाशवाणी बरेली के कार्यक्रम प्रमुख बने मिथिलेश श्रीवास्तव

Tue Feb 3 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : बहुमुखी प्रतिभा के धनी शहीदों की धरती जिला बलिया के ग्राम लोहता तहसील रसड़ा निवासी मिथिलेश श्रीवास्तव आकाशवाणी बरेली के कार्यक्रम प्रमुख प्रसार भारती द्वारा नियुक्त किए गए हैं। मिथिलेश श्रीवास्तव हिंदी साहित्य और राजनीति विज्ञान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। आपने […]

You May Like

advertisement